scriptनाइजीरिया: राष्ट्रपति चुनाव से पहले ताबड़तोड़ फायरिंग, बंदूकधारियों ने ली 66 लोगों की जान | Armed men open fired in Nigeria ahead presidential elections many killed | Patrika News

नाइजीरिया: राष्ट्रपति चुनाव से पहले ताबड़तोड़ फायरिंग, बंदूकधारियों ने ली 66 लोगों की जान

Published: Feb 16, 2019 01:19:39 pm

Submitted by:

Shweta Singh

क्षेत्र के सामुदायिक, पारंपरिक और धार्मिक नेताओं से स्थानीय निवासियों को किसी भी प्रतिरोधी हिंसा के लिए न भड़काने की हिदायत दी गई है।

Armed men open fired in Nigeria ahead presidential elections many killed

नाइजीरिया: राष्ट्रपति चुनाव से पहले ताबड़तोड़ फायरिंग, बंदूकधारियों ने ली 66 लोगों की जान

अबुजा। नाइजीरिया के कडुना राज्य में चुनाव से पहले एक बड़े हादसे की खबर आई है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति चुनाव की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने लगभग 66 लोगों की हत्या कर दी। एक समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में राज्य सरकार के प्रवक्ता सैमुएल अरुवान के हवाले से जानकारी दी।

हमले में 22 बच्चों और 12 महिलाओं की गई जान

रिपोर्ट में दिए बयान में कहा गया कि इस दौरान कुल आठ स्थानों पर हमला किया गया जिसमें 22 बच्चों और 12 महिलाओं की भी मौत हुई है। अरुवान ने कहा कि हिंसा का कारण स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रभावित स्थानों पर सुरक्षा दस्ते तैनात कर दिए गए हैं। साथ इस मामले में कुछ संदिग्धों की गिरफ्तारी भी की गई है। प्रवक्ता ने क्षेत्र के सामुदायिक, पारंपरिक और धार्मिक नेताओं से स्थानीय निवासियों को किसी भी प्रतिरोधी हिंसा के लिए न भड़काने की हिदायत दी है।
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन

यही नहीं सभी से इस मामले को सुरक्षा और प्रशासनिक समितियों को संभालने के लिए स्वतंत्र रहने की अपील की है। उन्होंने कहा, ‘घटना की जांच की जा रही है और निवासियों को आश्वस्त किया गया है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’ 22 जनवरी को नाइजीरिया सरकार ने आरोप लगाया था कि देश में आगामी आम चुनावों से पहले सुरक्षा खतरा है और देश के नागरिकों को चुनाव से पहले, चुनाव के दौरान और बाद में सतर्क रहने के लिए सचेत किया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो