scriptउत्तरी पूर्वी नाइजीरिया की मस्जिद में सुसाइड बम अटैक, 50 की मौत | At least 50 killed in nigeria mosque suicide attack | Patrika News

उत्तरी पूर्वी नाइजीरिया की मस्जिद में सुसाइड बम अटैक, 50 की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Nov 21, 2017 06:58:20 pm

Submitted by:

Prashant Jha

हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। लेकिन पुलिस बोकोहराम को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रही है।

nigeria, nigeria blast, nigeria mosque 50 dead
मुबी: उत्तरी पूर्वी नाइजीरिया के एक मस्जिद में सुसाइड बम अटैक किया गया। जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई।
उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के अडमावा राज्य के उत्तर पूर्वी मुबी शहर के एक मस्जिद में सुबह सुबह लोग नमाज अता के लिए इक्टठा हुए। उसी दौरान एक आत्मघाती हमला किया गया। यह अडमावा से 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल मच गया। हालांकि पुलिस ने इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है।
किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी
अडमावा राज्य के पुलिस प्रवक्ता ने एक मीडिया हाउस से कहा कि मस्जिद पर आत्मघाती हमला किया गया जिसमें पचास लोगों की जान चली गई है। पुलिस ने बोकोहराम आतंकी संगठन को इसे लिए जिम्मेदार ठहराया है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। लेकिन लोगों की माने तो ये हमला बोको ***** आतंकी संगठन का हो सकता है। गौरतलब है कि नाइजीरिया और आसपास के इलाकों में बोको हरम के हमले में 20, 000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 2009 से अब तक 2 लाख 60 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं।
बोर्नो प्रांत में बोकोहराम के हमले में 19 की हुई थी मौत

नाइजीरिया के मैदुगुरी में पिछले दिनों आतंकी संगठन बोको ***** के चार सिलसिलेवार आत्मघाती हमलों में 19 लोगों की जान जा चुकी है। बोर्नो प्रांत के पुलिस आयुक्त ने बताया कि यह बोको ***** के आठ साल के आतंकवाद की जन्म भूमि में अब तक का सबसे हमला है।
अप्रैल से 400 लोगों की मौत

अप्रैल से अक्टूबर तक 400 लोगों की जान जा चुकी है। एक अधिकारी ने कहा कि आतंकी संगठन बोको ***** अक्सर युवा महिलाओं अथवा लड़कियों को भीड़ वाले इलाके को निशाना बनाते हैं। अप्रैल से लेकर अभी तक करीब 400 लोगों की जान जा चुकी है। संस्था के अधिकारी ने कहा कि चरमपंथी संगठन ‘बोको ***** बड़े पैमाने पर आतंक फैलाने की कोशिश कर रहा है
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो