scriptनाइजीरिया में बोको हराम ने अपहृत पांच लोगों की हत्या की  | Boko Haram killed five people in Nigeria | Patrika News

नाइजीरिया में बोको हराम ने अपहृत पांच लोगों की हत्या की 

Published: Jul 28, 2017 07:22:00 pm

Submitted by:

ललित fulara

नाइजीरिया के पूर्वोत्तर भाग में आतंकवादी संगठन बोको हराम द्वारा अपहृत तेल सर्वे कर्मियों की टीम में से कम से कम पांच की हत्या कर दी गई है।

Boko Haram

Boko Haram

मैदुगुरी। नाइजीरिया के पूर्वोत्तर भाग में आतंकवादी संगठन बोको हराम द्वारा अपहृत तेल सर्वे कर्मियों की टीम में से कम से कम पांच की हत्या कर दी गई है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नाइजीरियन नेशनल पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के प्रवक्ता अहमद मोहम्मद ने बताया कि पांच मृतकों में विश्वविद्यालय के दो शिक्षाविद् और एक चालक शामिल हैं। 

चार कर्मचारी अभी भी लापता
विश्वविद्यालय के चार कर्मचारी अभी भी लापता हैं। सेना के प्रवक्ता ने फोन पर तत्काल कुछ भी जानकारी नहीं दी है। बता दें कि इससे पहले सेना ने अपहृत नौ जवानों और एक नागरिक के शव को बरामद करने का दावा किया था।

बिना मिट्टी के ये आदमी बोता है अपनी छत पर हजारों पौधे, अपने टैलेंट से पेश की मिसाल, देखें वीडियो-

माली में संरा हैलिकॉप्टर दुर्घटना में दो जर्मन नागरिकों की मौत
माली में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान के सैन्य हैलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार जर्मनी के दो नागरिकों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र और जर्मनी रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। माली में संयुक्त राष्ट्र बहुआयामी एकीकृत स्थिरीकरण मिशन (मीनुसमा) ने एक वक्तव्य में बताया कि हैलिकॉप्टर में सवार जर्मनी के दो शांतिदूतों का हैलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दुर्भाग्य से दोनों की मौत हो गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो