scriptबोको हरम ने 100 महिलाओं का अपहरण किया, 35 की हत्या  | Boko Haram murders 32 people after kidnapping them | Patrika News

बोको हरम ने 100 महिलाओं का अपहरण किया, 35 की हत्या 

Published: Dec 19, 2014 02:30:00 pm

बोको हरम  का दावा 100 से अधिक महिलाओं अपहरण कर लिया और 35 लोगों की हत्या कर दी।

मायदुगुरी। नाईजीरिया के उत्तर पूर्व गुमसुरी गांव पर बोको हरम के बंदूकधारियों ने धावा बोलकर 100 से अधिक महिलाओं अपहरण कर लिया और 35 लोगों की हत्या कर दी। सुरक्षा सूत्रों और निवासियों ने गुरूवार को बताया कि रविवार को किए गए इस हमले के बाद ग्रामीण अब भी अपह्वत किए गए व्यक्तियों की संख्या का आकलन कर रहे हैं।

बोको हरम के बंदूकधारी 100 से अधिक महिलाओं को साथ ले गए और 35 लोगों की हत्या कर दी। बोर्नो प्रान्त के गुमसुरी गांव से मगे मुख्तार बूबा ने बताया कि आतंकी अपने साथ महिलाओं को अपह्वत कर ले गए। घटना के चार दिन बाद इसकी जानकारी मिल सकी।

एक अधिकारी ने बताया कि जिस गांव पर आक्रमण किया गया, उसकी पहले सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। यह गांव मैडुगुरी से 70 किलोमीटर दूर है। एक सुरक्षा सूत्र ने इस अपह्रतों और मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो