script

बम धमाकों से फिर दहला नाइजीरिया, आत्मघाती हमलों में 60 से ज्यादा लोगों की मौत

locationनई दिल्लीPublished: May 02, 2018 11:53:37 am

नाइजीरिया में एक मस्जिद और बाजार में हुए दो बम धमाकों में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

nigeria
नाइजीरिया। नाइजीरिया में एक मस्जिद और बाजार में हुए दो बम धमाकों में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। ये धमाके उत्तर-पूर्व नाइजीरिया में एक मस्जिद और बाजार में हुए हैं। इन आत्मघाती हमलों के पीछे नाइजीरिया के प्रसिद्ध आतंकवादी संगठन बोकोहराम का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। संदेह है कि बोकोहराम ने कम उम्र के लड़कों के जरिये ये धमाके करवाए होंगे। हालांकि अब तक बोकोहराम ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
कुवैत से लौटी हैदराबाद की महिला ने बताया मानव तस्करी का काला सच

दहल उठा नाइजीरिया

धमाके एडमावा प्रांत की राजधानी योला से करीब 200 किलोमीटर दूर मुबी में दोपहर एक बजे के बाद हुए। नाइजीरियन नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के चेयर मैन इमाम गार्की ने बताया कि पुलिस और रेडक्रॉस के संयुक्त आकलन में 26 लोगों के मरने की पुष्टि हुी है और अब तक 56 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में से 11 की हालत नाजुक है। बाद में स्वतंत्र मीडिया रिपोर्ट्स में तकरीबन साठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई। उन्हें उपचार के लिए योला में संघीय चिकित्सा केंद्र भेज दिया गया है। पीड़ितों के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले दो स्थानीय लोगों ने कहा कि मृतकों की संख्या बहुत ज्यादा है और ये संख्या और बढ़ सकती है।
हैदराबाद में थिएटर गार्ड ने किया लड़की से घिनौना काम , अब खाएगा जेल की हवा

कहीं अमरीकी धमकी का जवाब तो नहीं

इससे एक दिन पहले ही अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बोकोहराम के खिलाफ लड़ाई में नाइजीरिया की मदद बढ़ाने का वादा किया था। बताया जा रहा है कि ताजा हमले इसी मदद के विरोध में किये गए हैं। बता दें कि 24 अप्रैल को भी नाइजीरिया के सुदूर पूर्वोत्तर क्षेत्र में बोकोहराम के संदिग्ध आतंकवादियों ने अलग-अलग हमले में 21 लोगों की हत्या कर दी थी। बोकोहराम इससे पहले कई बार स्‍कूली लड़कियों का भी अपहरण कर चुका है।

ट्रेंडिंग वीडियो