scriptद. अफ्रीका में लिंग-आधारित हिंसा रोकने के लिए अभियान का आगाज | Campaign to stop gender-based violence in South Africa | Patrika News

द. अफ्रीका में लिंग-आधारित हिंसा रोकने के लिए अभियान का आगाज

locationनई दिल्लीPublished: Nov 26, 2017 10:40:43 pm

Submitted by:

Prashant Jha

इस साल की सबसे खराब व चौंकाने वाली घटनाएं स्कूलों में हुई हैं जो बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान माना जाता है।

south africa, gender based voilence stop
केपटाउन: दक्षिण अफ्रीका ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ती हिंसक घटनाओं के बीच ’16 डेस ऑफ एक्टिविस्म अगेन्स्ट जेंडर-बेस्ड वॉयलेंस’ अभियान लॉन्च किया है। राष्ट्रपति कार्यालय में महिला मंत्री सूजन शबंगू शनिवार को पूर्वी केप प्रांत के पोर्ट एलिजाबेथ शहर में अभियान के शुभारंभ के मौके पर राष्ट्रपति जैकब जुमा के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने लोगों से जेंडर बेस हिंसा रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि हिंसा सरकार में स्वीकार्य नहीं की जा सकती है।
सरकार हिंसा को लेकर चिंतित

शबंगू ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में हर दिन महिलाओं व बच्चों के साथ हिंसक घटनाओं में वृद्धि हो रही है, “हम इस विपत्ति से खुद को हारने की अनुमति नहीं दे सकते हैं।”इस के लिए सरकार अब कड़े कदम उठाने पर विचार कर रही है। शबंगू ने कहा कि महिलाओं और बच्चों में बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए हमने सोचना होगा और तत्काल प्रभाव से इसपर अंकुश लगाने की जरूरत है।
स्कूलों में बढ़ी घटनाएं

उन्होंने कहा कि इस साल की सबसे खराब व चौंकाने वाली घटनाएं स्कूलों में हुई हैं जो बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान माना जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा ये घटनाएं वहीं घटी है। ये चिंता का विषय है। दक्षिण अफ्रीका उन देशों में शामिल है जहां महिलाओं व बच्चों के प्रति हिसंक घटनाओं की दर सबसे अधिक है। साउथ अफ्रीकन मेडिकल रिसर्च के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका में हर आठ घंटे में एक महिला की उसके करीबी शख्स द्वारा हत्या कर दी जाती है।
हिंसा रोकने के लिए आगे आए लोग

दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने महिलाओं और बच्चों के प्रति हिंसा को एकजुट होकर रोकने और पुलिस की प्रथम प्राथमिकता बताया है। शबंगू ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए दक्षिण अफ्रीका ने इस प्रकार के मामलों का त्वरित निपटान करने वाले विशेष यौन अपराध न्यायालयों को एक बार फिर से स्थापित किए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो