script

नाइजीरिया में किसानों और चरवाहों के बीच झड़प, 29 शव बरामद

Published: Feb 27, 2019 01:03:36 pm

Submitted by:

Shweta Singh

इस बारे में एक अधिकारी ने जानकारी दी है।

Clash in nigeria 29 bodies recovered

नाइजीरिया में किसानों और चरवाहों के बीच झड़प, 29 शव बरामद

अबुजा। मध्य नाइजीरिया से एक संघर्ष के बाद भारी नुकसान की खबर मिल रही है। जानकारी के मुताबिक ये झड़प किसानों और चरवाहों के बीच हुआ था। बताया जा रहा है कि इस नए संघर्ष के बाद 29 शव बरामद किये गये हैं। इस बारे में एक अधिकारी ने जानकारी दी है।

गोली और धारदार हथियार के निशान

अधिकारी के बयान के मुताबिक ये घटना कडुना राज्य के मारो गांव की है। यहां मंगलवार को एक संघर्ष हुआ जिसके बाद शव ये बरामद किए गए। अधिकारी ने बताया कि शव पर गोली लगने और धारदार हथियार से जख्म के निशान थे।

एक पुलिसकर्मी की भी मौत

यही नहीं जानकारी ये भी मिल रही है कि हिंसा शांति के प्रयास के दौरान एक पुलिसकर्मी भी मारा गया। गौरतलब है कि दक्षिणी कडुना राज्य में पानी और भूमि को लेकर अक्सर संघर्ष के मामले सामने आते रहते हैं। इससे पहले भी पिछले हफ्ते सरकार ने बताया था कि कजुरू में भी ऐसे ही संघर्ष में 130 लोग मारे गये हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो