scriptइथोपिया में पहाड़ से गिरी बस, 38 लोगों की मौत | ethiopia bus fell down from the mountain 38 people died | Patrika News

इथोपिया में पहाड़ से गिरी बस, 38 लोगों की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Mar 13, 2018 09:20:29 pm

Submitted by:

Mazkoor

उत्तरी इथोपिया में पहाड़ी रास्‍ते से होकर गुजर रही इस बस का संतुलन तकनीकी खराबी की वजह से बिगड़ गया और यह पहाड़ से नीचे जा गिरी।

adis ababa

अदीस अबाबा : अफ्रीकी देश इथोपिया में एक भयंकर हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उत्तरी इथोपिया में एक बस पहाड़ी रास्‍ते से होकर गुजर रही थी, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और बस पहाड़ से नीचे जा गिरी। मिली खबर के अनुसार दुर्घटना के वक्‍त बस में ड्राइवर, कंडक्‍टर समेत कुल 48 यात्री सवार थे। आ रही खबर के मुताबिक, इस दुर्घटना में 38 लोगों की मौत हो गई। इसकी जानकारी मंगलवार 13 मार्च को इथोपिया के सरकारी मीडिया ने दी।

10 महिला और 28 पुरुष की हुई मौत
इथोपिया की सरकारी मीडिया ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि कि यह हादसा अम्हारा प्रांत के लेगाम्बो क्षेत्र में हुआ। इस हादसे में कुल 38 लोगों की मौत हो गई। इसमें 28 पुरुष और 10 महिलाएं थीं। हादसे में 10 यात्री जीवित बच गए हैं, लेकिन वह भी गंभीर रूप से घायल बताए जाते हैं।

सभी यात्री आसपास के ही रहने वाले थे
यह हादसा उत्‍तरी इथोपिया के डेसी और मेकाने सेलम नगर के बीच हुआ। अम्हारा के क्षेत्रीय प्रवक्ता निगुसु तिलाहुन ने दुर्घटना की पुष्टि की और बताया कि दुर्घटना सोमवार को हुई थी। उन्होंने बताया कि बस में सवार ज्यादातर यात्री घटनास्थल के पास वाले नगरों के रहने वाले थे। इस दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से संतुलन बिगड़ने से बस पहाड़ी से गिर गई। इस घटना की जांच स्‍थानीय पुलिस कर रही है। उन्‍होंने बताया कि आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दुर्घटना किसी तकनीकी खराबी के चलते हुई है, लेकिन पुलिस की जांच के बाद ही दुर्घटना की सही वजह का पता चल सकेगा।

अफ्रीका का दूसरा सबसे ज्‍यादा जनसंख्‍या वाला देश
इथोपिया अफ्रीका का दूसरा सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश हैं। यह महादेश के सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था वाला देश है। इसने हाल के कुछ सालों में सड़क परिवहन के क्षेत्र में उल्‍लेखनीय सफलता हासिल की है। यहां के ज्यादातर लोग लंबी दूरी की यात्रा के लिए बसों पर ही निर्भर रहते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो