scriptनाइजीरिया में भीषण बाढ़, 30 हजार से अधिक लोग बेघर | heavy Floods in Nigeria leaves 30,000 people homeless | Patrika News

नाइजीरिया में भीषण बाढ़, 30 हजार से अधिक लोग बेघर

locationनई दिल्लीPublished: Sep 16, 2018 12:04:38 pm

प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों को शरण लेने के लिए ऊंचे स्थानों पर जाने की हिदायत दे दी गई है

Nigeria flood

नाइजीरिया में भीषण बाढ़, 30 हजार से अधिक लोग बेघर

लागोस। नाइजीरिया में भीषण बाढ़ के प्रकोप से 30 हजार से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। नाइजीरिया के दक्षिणी राज्य एडो के पूर्वी और मध्य भाग के 35 से अधिक समुदायों के 30,000 लोगों को विस्थापित किया गया है। इन लोगों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।सरकारी प्रवक्ता ने बताया है कि बताया कि इस आपदा का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

वीडियो: अमरीका में चोर उठा रहे हैं तूफान फ्लोरेंस का फायदा, कई जगहों पर लूट

बाढ़ की विभीषिका

नाइजीरिया एटसाको मध्य के चेयरमैन जॉन अखिगबे ने स्थिति को देखते हुए दोनों राज्यों के साथ देश की संघीय सरकार से से तुरंत आवश्यक कदम उठाने को कहा है। विस्थापितों के लिए बड़ी संख्या में शिविर बनाए गए हैं। भारी बारिश के बाद बाढ़ की वजह से खेतों सहित लगभग 700 घर प्रभावित हुए हैं। राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) के समन्वयक मार्टिन्स इजीके ने पॉर्ट हारकोर्ट ने बताया कि अगस्त महीने से ही बाढ़ ने भारी तबाही मचाई हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों को शरण लेने के लिए ऊंचे स्थानों पर जाने की हिदायत दे दी गई है। पीड़ितों के लिए बढ़ प्रभावित इलाकों में 28 शिविर बनाए गए हैं।

हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद

30,000 से अधिक लोगों को विस्थापित करने वाली बाढ़ ने दोनों राज्य क्षेत्रों में सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचाया है । उडाबा, एनेबेट, यूसोमेग्बे, उडुचिज़ जैसे समुदाय इस बढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बाढ़ ने दक्षिण क्षेत्र को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। इस मामले में केंद्र सरकार के अधिकारियों ली भूमिका पर खासा रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि अभी तक बाढ़ पीड़ितों को कोई मदद नहीं मिली है। उधर स्वास्थ्य देखभाल, खाद्य पदार्थ, दवा की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं, बच्चो और वृद्धों की स्थिति सबसे दयनीय है।

अमरीका: बॉर्डर पेट्रोल एजेंट पर चार महिलाओं की हत्या का आरोप, टेक्सास पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें कि नाइजीरिया में बाढ़ से हर साल सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है। साल 2012 में आई बाढ़ में 363 लोगों की मौत हो गई थी और 21 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए थे। बता दें कि कुछ दिन पहले ही नाइजीरिया की सीमा पर मूसलाधार बारिश के चलते आई बाढ़ के कारण 49 लोगों की मौत हो गई थी। कत्सिना राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख अमीनू वाज़ीरी ने बताया था कि बाद के चलते जिबिया का पूरा इलाका बर्बाद हो गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो