scriptइथियोपिया: सेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल | Helicopter crashes in Ethiopia Three dead many injured | Patrika News
अफ्रीका

इथियोपिया: सेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

Feb 10, 2019 / 03:38 pm

Shweta Singh

Helicopter crashes in Ethiopia Three dead many injured

इथियोपिया: सेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

अदिस अबाबा। इथियोपियाई सेना का एक हेलीकाप्टर दक्षिण सूडान सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का हिस्सा यह हेलीकाप्टर सीमा के पास एक विवादित इलाका अबेई के पास शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जानकारी मिल रही है कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है।

घायलों में से तीन की हालत नाजुक

ये भी बताया दजा रहा है कि इस हादसे में 10 अन्य घायल भी हुए हैं। इस घटना के बारे में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल (यूनीस्फा) ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया, ‘इथियोपियाई सेना का हेलीकाप्टर शनिवार को तड़के यूनीस्फा परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कुल 23 लोग सवार थे। घटना में चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गयी। हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

दुर्घटना के सही कारणों का पता नहीं

यूनीस्फा ने इस बारे में अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया। जारी किए गए बयान में कहा गया कि अभी तक दुर्घटना के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। यूनीस्फा के कार्यकारी प्रमुख और बल के कमांडर मेजर जनरल गेब्रे अधना वुल्डेज्गु ने जानकारी दी कि इस हादसे के बाद शुरू कर दी गई है। हादसे से संबंधित बयान में कहा गया, ‘एमआई-8 हेलीकॉप्टर उस वक्त हादसे का शिकार हो गया जब वो इथियोपिया के सैनिकों को कडुगली से अबेई की ओर ले जाने के लिए रुटीन अभियान पर था। गौरतलब है कि इस देश में यूनीस्फा की एकमात्र टुकड़ी योगदान दे रही है। इथियोपिया वर्तमान में अपने सैनिकों को कडुगली से अबेई के अलग-अलग स्थानों पर तैनात कर रही है।

Home / world / Africa / इथियोपिया: सेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो