scriptमडुरो ने वेनेजुएला पर अमेरिकी प्रतिबंधों की आलोचना की | Maduro criticized U.S. sanctions on Venezuela | Patrika News

मडुरो ने वेनेजुएला पर अमेरिकी प्रतिबंधों की आलोचना की

Published: Aug 01, 2017 09:11:00 am

Submitted by:

ghanendra singh

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मडुरो ने अमेरिकी सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर कड़ी आलोचना की है।

hgfhfg

gjgfj

कराकस। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मडुरो ने अमेरिकी सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर कड़ी आलोचना की है। ये प्रतिबंध हिंसक प्रदर्शनों के बीच वेनेजुएला में विवादास्पद संवैधानिक एसेंबली चुनाव कराए जाने की वजह से लगाए गए हैं। मडुरो ने सोमवार को टेलीविजन पर दिए संबोधन में कहा, “आप ट्रंप के साथ हैं या वेनेजुएला के साथ। आप ट्रंप के साथ हैं या लोकतंत्र के साथ। आप ट्रंप के साथ हैं या विश्व के स्वतंत्र लोगों के साथ। यह आपका फैसला है।” 


Image result for वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मडुरो
उन्होंने कहा, “अमेरिका के इस फैसले से उनकी कमजोरी, उनकी निराशा, उनकी नफरत झलकती है।” मडुरो ने राष्ट्रीय संविधान सभा (एएनसी) को बर्खास्त करने की अमेरिका की चेतावनी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं बाहरी सरकारों के निर्थक आदेशों का पालन नहीं करता।” मडुरो ने कहा, “ट्रंप के आदेशों का खुद उनके देश में पालन नहीं होता।” गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हर्बर्ट आर.मैक्मास्टर ने सोमवार को अमेरिकी सरकार द्वारा वेनेजुएला पर लगाए गए सीधे प्रतिबंधों का ऐलान किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो