scriptबकरी का रेप करते हुए पकड़ा गया शख्स, कहा- परमिशन ली थी | man accused of raping a goat | Patrika News

बकरी का रेप करते हुए पकड़ा गया शख्स, कहा- परमिशन ली थी

locationनई दिल्लीPublished: Feb 14, 2019 07:41:41 am

आरोपी युवक ने दावा किया कि उसने बकरी से इजाजत ली थी

Goat

बकरी का रेप करते हुए पकड़ा गया शख्स, कहा- परमिशन ली थी

लिलोंग्वे। 21 साल का एक युवक बकरी के साथ रेप करता हुआ पकड़ा गया। युवक द्वारा बकरी के रेप करने का मामला सामने आने पर पुरे इलाके में हड़कंप मचा गया।लेकिन रंगे हाथ पकडे जाने पर भी युवक ने गजब का तर्क दिया। आरोपी युवक ने दावा किया कि उसने बकरी से इजाजत ली थी। फिलहाल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है मामला

यह हैरतअंगेज घटना अफ्रीकी देश मलावी की है। खबरों के मुताबिक मलावी के मचिन्जी में आरोपी केनेडी कंबानी नामक शख्स ने एक बकरी का रेप किया। रेप करते समय उसे रंगे हाथ पकड़ा गया। जब लोगों ने उससे इस घटना के बारे में पूछताछ की तो उसने कहा कि उसने बकरी से रेप करने की परमिशन ली थी।बकरी के मालिक का कहना था कि शुरू में उसे लगा कि कोई उसकी बकरी चोरी कर रहा है। बकरी के मालिक ने पुलिस को बताया कि चोरी का संदेह होने पर वह कुछ पड़ोसियों के साथ चोर को पकड़ने के लिए पहुंचा, तभी पता चला कि असल में वह बकरी के साथ घिनौनी हरकत कर रहा था।घटना की जांच कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर लुब्रिनो कैटानो ने कहा है कि बकरी के मालिक पेम्फेरो मवाखुलिका ने चोरी का शक होने पर लोगों को अलर्ट किया, लेकिन जब वे लोग पहुंचे तो देखा गया कि युवक बकरी के साथ अप्राकृतिक संबंध बना रहा है।

बढ़ रहे हैं जानवरों के साथ रेप के मामले

बताया जा रहा है कि अफ्रीकी देशों में जानवरों से रेप के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी पहले नवंबर 2018 में जाम्बिया में एक 22 साल के लड़के को गर्भवती बकरी से रेप करने के लिए 15 साल की कठोर सजा सुनाई गई थी। जबकि कुछ समय पहले साउथ अफ्रीका में भी प्रेग्नेंट बकरी से रेप के लिए एक शख्स को दोषी करार दिया गया था। आप को बता दें कि हाल के दिनों में भारत में भी पशुओं के साथ सेक्स करने के ऐसे कुछ मामले सामने आए हैं। जुलाई 2018 में हरियाणा के मेवात के मरोड़ा गांव में 8 लोगों द्वारा एक बकरी के साथ अप्राकृतिक संबंध का मामला सामने आया था।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो