scriptअमरीका के 9/11 हमलों में बचा था ये शख्स, नैरोबी होटल हादसे में गई जान | man who survived in 2001 trade center attack dies in nairobi blast | Patrika News

अमरीका के 9/11 हमलों में बचा था ये शख्स, नैरोबी होटल हादसे में गई जान

locationनई दिल्लीPublished: Jan 17, 2019 04:07:21 pm

Submitted by:

Shweta Singh

इस हमले में मारे अमरीकी नागरिक जेसन स्पिंडलर के भाई जोनाथन ने ट्वीट कर इस बारे में बताया।

nairobi

अमरीका के 9/11 हमलों में बचा था ये शख्स, नैरोबी होटल हादसे में गई जान

नैरोबी। केन्या की राजधानी नैरोबी के एक लग्जरी होटल के परिसर में मंगलवार को हुए हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई। आंकड़ों में बढ़ोतरी की जानकारी पुलिस महानिरीक्षक जोसेफ बोनेट ने बुधवार देर रात मीडिया को दी। उन्होंने बताया, ‘हम आपको यह बताना चाहते हैं कि घटनास्थल से छह और शव मिले हैं।’

अमरीकी नागरिक की मौत

बताया जा रहा है कि इस दौरान घायल हुए एक पुलिसकर्मी ने भी दम तोड़ दिया है। एक समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी कि अभी भी 28 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले के बाद पांच आतंकवादियों को सफाया किया गया है। वहीं बोनेट की दी हुई जानकारी से पता चला है कि मृतकों में 16 केन्या के, एक ब्रिटेन, एक अमरीका और तीन अफ्रीका के नागरिक शामिल हैं। आपको बता दें कि इस हमले में मारे अमरीकी नागरिक जेसन स्पिंडलर के भाई जोनाथन ने ट्वीट कर बताया कि जेसन 2001 में न्यूयॉर्क में हुए 9/11 हमले में बच गये थे। हालांकि इस बार भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया।

https://twitter.com/cmschroed/status/1085385683747901440?ref_src=twsrc%5Etfw
दो लोग हुए हैं गिरफ्तार

बोनेट का कहना है कि पुलिस अभी तक दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफल रही है। उनके मुताबिक जिन्हें गिरफ्तार किया गया है उनके इस हमले से जुड़े होने के बहुत ही पख्ता कारण हैं। पुलिस ने बताया कि वे लोग हिरासत में हैं और जांच में मदद कर रहे हैं।’ केन्या के रेड क्रास ने जानकारी दी है कि हमले के शिकार हुए 19 लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
हमले के बाद राष्ट्रपति का संदेश

वहीं इस हमले के बाद कीनिया के राष्ट्रपति उहुरू केन्याटा ने अपने बयान में कहा कि राजधानी नैरोबी में एक आलीशान होटल पर संदिग्ध आतंकियों का कब्जा खत्म कर हमलावरों को ‘मिटा दिया गया है’। इसके साथ ही टीवी पर दिए अपने संदेश में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘वो हर व्यक्ति जो इस जघन्य अपराध के वित्तपोषण और इसे अमल में लाने की योजना में शामिल था, उसे ढूंढ निकाला जाएगा।’
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो