अफ्रीका

नाइजीरिया में आत्मघाती बम विस्फोट, 10 की मौत

राष्ट्रीय आपातकाल प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुलकादिर इब्राहिम ने बताया कि इन हमलों में कुल 65 लोग घायल हुए हैं।

Jan 18, 2018 / 12:43 pm

Prashant Jha

अबुजा: नाइजीरिया के माइदुगुरी में दो आत्मघाती बम विस्फोटों में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 65 घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दो संदिग्धों ने बुधवार को माइदुगुरी के मुना गराज क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में विस्फोट कर दिया। ये संदिग्ध आतंकवादी संगठन बोको ***** के बताए जा रहे हैं। बोर्नो में पुलिस प्रमुख दामियन चुकवु ने बताया कि इन विस्फोटों से भारी क्षति हुई। चुकवु ने बताया कि पहला विस्फोट बाजार के प्रवेश स्थान पर ही हुआ जबकि दूसरा विस्फोट बाजार के बीच में हुआ।
राष्ट्रीय आपातकाल प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुलकादिर इब्राहिम ने बताया कि इन हमलों में कुल 65 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि आतंकी संगठन बोको ***** ने इस हमले को अंजाम दिया है। हालांकि अभी तक किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली गई है।
इससे पहले उत्तरी पूर्वी नाइजीरिया के एक मस्जिद में सुसाइड बम अटैक किया गया। जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई थी। उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के अडमावा राज्य के उत्तर पूर्वी मुबी शहर के एक मस्जिद में सुबह सुबह लोग नमाज अता के लिए इक्टठा हुए। उसी दौरान एक आत्मघाती हमला किया गया। यह अडमावा से 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल मच गया। किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी अडमावा राज्य के पुलिस प्रवक्ता ने एक मीडिया हाउस से कहा कि मस्जिद पर आत्मघाती हमला किया गया जिसमें पचास लोगों की जान चली गई है।
 

आतंकी संगठन पर पुलिस की नजर

पुलिस ने बोकोहराम आतंकी संगठन को इसे लिए जिम्मेदार ठहराया है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। लेकिन लोगों की माने तो ये हमला बोको ***** आतंकी संगठन का हो सकता है। गौरतलब है कि नाइजीरिया और आसपास के इलाकों में बोको हरम के हमले में 20, 000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 2009 से अब तक 2 लाख 60 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं

Home / world / Africa / नाइजीरिया में आत्मघाती बम विस्फोट, 10 की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.