scriptनाइजीरिया: कड़ी सुरक्षा के बीच हो राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ | Nigeria: Voting for the Presidential Election between strong security | Patrika News

नाइजीरिया: कड़ी सुरक्षा के बीच हो राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ

Published: Feb 24, 2019 11:29:39 am

Submitted by:

Mohit Saxena

– परिणाम अगले सप्ताह तक आने की उम्मीद जताई जा रही है- वर्तमान राष्ट्रपति मुहाममादु बुहारी ने दोबारा जीत का दावा किया- मुख्य विपक्षी प्रतिद्वंद्वी 72 वर्षीय अकितु अबुबकर भी टक्कर में

Nigeria

नाइजीरिया: कड़ी सुरक्षा के बीच हो राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ

दौरा। नाइजीरिया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सुरक्षा कारणों के कारण शनिवार को देरी से शुरू हुआ। राष्ट्रपति मोहम्मद बुहारी अपने दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव मैदान में हैं। नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। पुलिस के अनुसार मतदान शुरू होने से कुछ देर पहले बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी में विस्फोट की आवाज सुनी गई। पोर्ट हारकोर्ट के कुछ हिस्सों में भी गोलीबारी की आवाज सुनी गई, जहां बीते चुनाव की तुलना में कहीं अधिक संख्या में सेना तैनात है। राष्ट्रपति ने अपने गृह नगर दौरा में मतदान किया।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

अगले हफ्ते आएगा परिणाम

यहां पर 12 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं। परिणाम अगले सप्ताह तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। वर्तमान राष्ट्रपति मुहाममादु बुहारी ने दोबारा जीत का दावा किया है। वह उत्तरी दक्षिणी क्षेत्र कास्टीना से खड़े हुए हैं। उनके मुख्य विपक्षी प्रतिद्वंद्वी 72 वर्षीय अकितु अबुबकर भी अपनी जीत के दांवे कर रहे हैं। वह अदावामा क्षेत्र से लड़ रहे हैं। यह मदुगिरी से करीब है जहां पर कुछ दिनों पहले आतंकी हमला हुआ। इसमें एक जवान की मौत और 20 लोग घायल हो गए। इस तरह के हमले कई क्षेत्र में हुए हैं। हिंसा की इन घटनाओं को लेकर पिछले हफ्ते चुनाव आयोग ने मतदान का समय आगे किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो