अफ्रीका

नाइजीरियाई सेना को बड़ी सफलता, बोकोहरम का कमांडर गिरफ्तार

नाइजीरियाई सेना ने आतंकी संगठन बोकोहरम के एक कमांडर को गिरफ्तार किया है।

Aug 05, 2018 / 09:41 pm

mangal yadav

नाइजीरियाई सेना को बड़ी सफलता, बोकोहराम का कमांडर गिरफ्तार

अबुजा। नाइजीरियाई सेना ने रविवार को बोकोहरम आतंकी समूह के सबसे वांछितों में से एक कमांडर को गिरफ्तार करने की पुष्टि की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध की पहचान माजे लवान के रूप में हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि सेना द्वारा पहले प्रकाशित की गई वांछित आतंकियों की सूची में यह 96वें स्थान पर था। सेना के प्रवक्ता टेक्सास चुकवु ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य बोर्नो के पड़ोसी बैंकी में सैनिकों ने संदिग्ध को धर दबोचा। चुकवु ने कहा कि बैंकी में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के शिविर में घुसपैठ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा, “संदिग्ध से फिलहाल प्रारंभिक पूछताछ चल रही है और आगे की कार्रवाई के लिए उसे संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।”

ये भी पढ़ें- नाइजीरिया में सांप्रदायिक हिंसा: 73 की मौत, तीन हजार लोग बेघर

नाइजीरिया में सेना और विद्रोही हैं आमने-सामने
नाइजीरिया में बोकोहरम आतंकी संगठन अपनी जड़ें जमा चुका है। यहां पर आए दिन हमले होते रहते हैं। जून महीने में एक बार फिर आतंकियों ने खूनी खेल खेला था। देश के उत्तर पूर्व इलाके में दो आत्मघाती हमलों में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई थी। इस धमाके में कई लोग घायल भी हुए थे। इस घटना में मौके पर ही 26 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 41 लोग गंभीर रूप से जख्‍मी हो गए थे लेकिन बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 31 हो गई।

ये भी पढ़ें- FIFA WC 2018: पिता के किडनैपिंग की खबर मिलने के बाद भी खेलते रहे नाइजीरियाई कप्तान जॉन मिकेल

पहले भी हुआ था आतंकी हमला
नाइजीरिया में आत्मघाती हमला उत्तर – पूर्वी हिस्से में इसी साल मई महीने में एक मस्जिद और एक बाजार में भी हुआ था। इस धमाके में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

 

Home / world / Africa / नाइजीरियाई सेना को बड़ी सफलता, बोकोहरम का कमांडर गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.