scriptमिस्र : पिरामिड पर चढ़कर अश्लील तस्वीरें खिंचवाना दंपत्ति को पड़ा महंगा | Nude Video Viral Of A Couple At The Top Of Pyramid Khufu | Patrika News

मिस्र : पिरामिड पर चढ़कर अश्लील तस्वीरें खिंचवाना दंपत्ति को पड़ा महंगा

locationनई दिल्लीPublished: Dec 08, 2018 04:20:15 pm

Submitted by:

mangal yadav

तीन मिनट के वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को भड़का दिया है और विवाद पैदा कर दिया है।

pyramid-khufu

मिस्र : पिरामिड पर चढ़कर अश्लील तस्वीरें खिंचवाना दंपत्ति को पड़ा महंगा

काहिराः मिस्त्र के अधिकारी एक डेनिश दंपति से गिजा के द ग्रेट खुफू पिरामिड के शिखर पर चढ़ते वक्त नग्न होकर तस्वीरें खींचवाने का एक वीडियो और तस्वीर सामने आने के बाद उनसे पूछताछ कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रात में रिकॉर्ड किए गए इस तीन मिनट के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मिस्र के लोगों के बीच गुस्से को भड़का दिया है और विवाद पैदा कर दिया है। वीडियो में एक पुरुष और महिला के चढ़ाई करने का कुछ हिस्सा है, जिसमें पीछे की तरफ काहिरा के क्षितिज के साथ गिजा का महान पिरामिड दिखाई दे रहा है। जब वह चोटी पर पहुंचते हैं, तो वीडियो में दिख रहा है कि महिला अपनी कमीज उतार देती है और अंत में वीडियो उनकी नग्न तस्वीर से साथ समाप्त होता है।

एंटीक्वीटीस मंत्री खालिद अल अनानी ने मामले को जांच के लिए अभियोजक जनरल के पास भेज दिया है। मिस्र के एंटीक्वीटीस मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा, “कल शाल सोशल मीडिया पर प्रसारित एक लघु वीडियो फिल्म में दो विदेशी रात में पिरामिड पर चढ़ते हुए नजर आए, जिसके बाद उन्होंने एक तस्वीर खींची जिसमें उन्होंने सार्वजनिक नैतिकता का उल्लंघन किया। सच का पता लगाने और उचित कार्रवाई के लिए एंटीक्वीटीस मंत्री खालिद अल अनानी ने मामले और फिल्म की जांच को तुरंत महान्यायवादी को सौंपने का फैसला किया है।”

मिस्र के स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह वीडियो बुधवार को डेनिश फोटोग्राफर एंडरियास ह्वीड ने खुद यूट्यूब पर अपलोड किया था। बता दें कि मिस्र में पिरामिडो पर चढ़ना दंडनीय अपराध है। अगर डेनिश दंपति जांच पूरी होने पर दोषी साबित होते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो