scriptजिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रप ति रॉबर्ट मुगाबे के घर से 70 करोड़ की चोरी | Rs 70 crore was stolen from Zimbabwe former President | Patrika News

जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रप ति रॉबर्ट मुगाबे के घर से 70 करोड़ की चोरी

locationनई दिल्लीPublished: Jan 26, 2019 03:20:04 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

इस मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस जांच उनके एक रिश्तेदार पर चारों कराने के आरोप लगाए गए हैं

mugabe

जिम्मबाब्बे के पूर्व राष्ट्रप​ति रॉबर्ट मुगाबे के घर से 70 करोड़ की चोरी

नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे के सूटकेस से करीब एक मिलियन डॉलर की चोरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को इस मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। मुगाबे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके बैग से 10 लाख डॉलर यानि 70 करोड़ रुपये की चोरी हुई है। पुलिस जांच में उनके एक रिश्तेदार पर चोरी कराने का आरोप लगाया गया है।
उपचार के लिए सिंगापुर गए थे

चार आरोपियों में 50 वर्षीय कॉसटासिया मुगाबे राष्ट्रपति के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। उसे कोर्ट के सामने गुरुवार को पेश किया गया। इन चारों पर आरोप है कि इन्होंने पैसों का इस्तेमाल कार, घर और जानवरों को खरीदने में किया है। यह चोरी नवंबर माह के अंत में हुई थी। उनके उत्तराधिकारी इमर्सन मेन्नागवा ने कहा कि 94 वर्षीय मुगाबे बीमार हैं और वह इस दौरान उपचार के लिए सिंगापुर गए थे।
922,000 डॉलर का नुकसान हुआ

अभियोजकों के अनुसार कॉसटासिया मुगाबे के पास मुगाबे के घर की चाभियां थीं। जब वह सिंगापुर गए थे तभी ये चोरी हुई। इस चोरी में तीनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें घर में सफाईकर्मी के रूप में नियुक्त किया गया था। हालांकि अदालत में तीनों संदिग्धों ने बताया है कि उन्होंने 150,000 डॉलर की चोरी की थी। लेकिन अदालत में गुरुवार को जारी किए गए दस्तावेजों से पता चला कि यह चोरी करीब 922,000 डॉलर की है। गौरतलब है कि अमरीकी डॉलर जिम्बाब्वे में बेशकीमती है। बताया जा रहा पूर्व राष्ट्रपति ने अपने इलाज के लिए इन पैसों को संभालकर रखा था।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो