scriptदक्षिण अफ्रीका में दो ट्रेनों की टक्कर, 3 की मौत, सैकड़ों लोग घायल | South Africa Train Crash Kills at Least 3 leaving 600 injured | Patrika News

दक्षिण अफ्रीका में दो ट्रेनों की टक्कर, 3 की मौत, सैकड़ों लोग घायल

locationनई दिल्लीPublished: Jan 09, 2019 09:32:55 am

दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 600 से अधिक लोग घायल हो गए हैं

train accident

दक्षिण अफ्रीका में दो ट्रेनों की टक्कर, 3 की मौत, सैकड़ों लोग घायल

जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर हुई है। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 600 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि राजधानी प्रिटोरिया के पास मंगलवार को दो पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर हो गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी है और कम से कम 641 लोगों के घायल होने के समाचार मिल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका रेल नेटवर्क के प्रवक्ता ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को उत्तरी प्रिटोरिया के माउंटेन व्यू स्थित से हवाई एम्बुलेंस सेवा के जरिए प्रिटोरिया सेन्ट्रल अस्पताल पहुंचाया गया।

गिलगित-बाल्टिस्तान बनेगा पाकिस्तान का पांचवा सूबा? सुप्रीम कोर्ट पर टिकी निगाहें

दो ट्रेनों की टक्कर

आपातकालीन सेवाओं के अधिकारी ने बताया है कि दक्षिण अफ्रीका की प्रशासनिक राजधानी प्रिटोरिया में दो गाड़ियों के आपस में टकरा जाने के बाद मंगलवार को कम से कम तीन लोग मारे गए और लगभग 641 घायल हो गए। दुर्घटना सुबह साढ़े 9 बजे के आसपास हुई। दुर्घटना माउंटेन व्यू स्टेशन के पास हुई जब एक खड़ी ट्रेन को एक अन्य यात्री ट्रेन ट्रेन ने टक्कर मार दी। पैक ट्रेन में तेज धक्का लगने की वजह से कम से कम 82 यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।

शराब पीकर उपद्रव करने के आरोप में फुटबाल खिलाड़ी वायने रूनी गिरफ्तार

बचाव कार्य जारी

प्रिटोरिया के आपातकालीन अधिकारी चार्ल्स माबासो ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि मलबे के नीचे खोज चल रही है। घायलों और मरे हुए लोगों की संख्या बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा है कि वो अतिरिक्त संकट की संभावना से इंकार नहीं कर रहे हैं। अधिकारी अब इस टकराव के कारण की जांच कर रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों दक्षिण अफ्रीका में एक के बाद एक कई ट्रेन दुर्घटनाएं हुई हैं। अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क इन दिनों संकट से गुजर रहा है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो