scriptदक्षिण अफ्रीका : आईएस से तार जुड़े होने के आरोप में अपने साथी के साथ भारतीय मूल की महिला गिरफ्तार | south african police arrests indian origin woman kidnapping | Patrika News

दक्षिण अफ्रीका : आईएस से तार जुड़े होने के आरोप में अपने साथी के साथ भारतीय मूल की महिला गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Feb 26, 2018 07:34:58 pm

Submitted by:

Mazkoor

फातिमा पटेल को 2016 में बिना लाइसेंस हथियार और विस्फोटक रखने के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया था।

hawks south african special police unit south
जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका में एक भारतीय मूल की महिला के आतंकी संगठन आईएस से जुड़े होने की खबर मिली है। इस आरोप में महिला को उसके एक साझीदार के साथ दक्षिण अफ्रीका की स्‍पेशल पुलिस यूनिट हॉक्‍स ने गिरफ्तार किया है। उन दोनों पर ब्रिटिश दंपती के अपहरण का आरोप है।
चोरी और लूटमार का भी आरोप
दक्षिण अफ्रीकी विशेष पुलिस हॉक्स के मुताबिक, 12 फरवरी को क्वाजुलु-नटाल में बिवेन डैम के करीब नजदीक छुट्टी मना रहे ब्रिटिश दंपती का उन दोनों ने अपहरण कर लिया गया। इस आरोप में भारतीय मूल की 27 वर्षीय महिला फातिमा पटेल और उसके 38 साल के साथी असलम डेल वेक्शियो को दक्षिण अफ्रीकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन दोनों पर लूटपाट और चोरी का भी आरोप है।
दंपती के क्रेडिट कॉर्ड से की शॉपिंग
ब्रिटिश दंपती का अपहरण कर उनकी क्रेडिट कार्ड से इन दोनों ने ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान खरीदे। सामान को ऐसी जगह से बरामद किया गया, जहां आईएस का झंडा लगा हुआ था। पुलिस ने बताया की उन दोनों आरोपियों का फोन सर्विलांस पर होने के चलते उन्‍हें ढूंढ़ने में आसानी हुई, लेकिन अपहृत दंपती का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस उनकी खोज में जोर-शोर से लगी है।
डेल वेक्शियो की पहले से थी पुलिस का तलाश
मालूम हो कि डेल वेक्शियो पर आतंकवाद से जुड़ा मामला पहले से चल रहा है। उस पर आइएस की मदद वाले आतंकी वेबसाइट से जुड़े होने और आतंकियों को सिम कार्ड उपलब्‍ध कराने का आरोप है। फातिमा और उसके भाई इब्राहिम पटेल को इससे पहले 2016 में में भी आजादविले स्थित उनके घर पर छापा मार कर गिरफ्तार किया गया था। तब पटेल भाई-बहनों पर बिना लाइसेंस हथियार और विस्फोटक रखने का आरोप था। इस मामले में दोनों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। लेकिन ताजा मामले में डेल वेक्शियो के साथ उसके संबंध उजागर होने के बाद फातिमा के आईएस से भी तार जुड़े होने के संदेह जताए जा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो