scriptनाइजीरिया में 4 महिलाओं ने किया आत्मघाती हमला, 10 की मौत | Suicide bombers in Nigeria kill 10 and Injured 29 | Patrika News

नाइजीरिया में 4 महिलाओं ने किया आत्मघाती हमला, 10 की मौत

Published: Nov 16, 2017 02:10:32 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

नाइजीरिया का माइदुगुरि चार आत्मघाती हमलों से दहल गया है। चार आत्मघाती हमलवरों ने 10 लोगों की जान ले ली। 29 लोग घायल भी हुए हैं।

Nigeria attack
अबुजा: नाइजीरिया का माइदुगुरि चार आत्मघाती हमलों से दहल गया है। चार आत्मघाती हमलवरों ने 10 लोगों की जान ले ली। 29 लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने मुना जिले में इन घटनाओं को अंजाम दिया है। हमलावरों में महिलाएं भी शामिल थीं।

नमाज के दौरान हमला
राज्य में सरकारी अधिकारी बेलो डंबट्टा ने कहा कि पहला विस्फोट शाम की नमाज करने एकत्र हुए लोगों के एक समूह के करीब हुआ, जिसमें सात की मौत हो गई। वहीं इसके बाद तीन स्थानों पर लगातार धमाके हुए। दूसरे धमाके में हमलावर ने घर के अंदर विस्फोट कर दिया और अन्य दो अपने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही खुद को उड़ा दिया।

हमलावरों में महिलाएं भी शामिल
हालांकि इस हमले की किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
बोर्नो राज्य के माइदुगुरि में इससे पहेल हुए कई हमलों में इस्लामिक आतंकवादी संगठन- बोकोहराम का हाथ रहा है, लेकिन इस आत्मघाती हमले की किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें कि बोकोहराम भी हमलों के लिए अधिकांश महिला आत्मघाती हमलावरों का इस्तेमाल करता है। इसके पीछे वजह यह है कि महिला हमलावर भीड़ में आसानी से घुस जाती हैं और उनपर शक नहीं होता।

सितंबर में भी हुआ था हमला
इससे पहले नाइजीरिया के पूर्वोत्तर राज्य बोर्नो में भी एक बड़ा आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सुरक्षाकर्मी ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने बोर्नो की राजधानी कोंडुगा में खुद को उड़ा दिया। आतंकवादी समूह बोकोहराम को आत्मघाती विस्फोट के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। बोकोहराम ने 2013 में कोंडुगा को अपने अधीन कर लिया था।

2015 में मुक्त हुआ नाइजीरिया
इसके बाद में नाइजीरिया की सेना द्वारा 2015 में इसे मुक्त करा लिया गया। बोकोहराम ने आतंकी गतिविधियों में 20,000 से ज्यादा लोगों को मारा है और 2009 के बाद से अब तक 2.3 लाख लोग विस्थापित हुए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो