scriptVideo : कांगो में इबोला के तीन और नए मामलों की पुष्टि, चिंतित हुआ WHO | Three new Ebola cases confirmed in Congo | Patrika News

Video : कांगो में इबोला के तीन और नए मामलों की पुष्टि, चिंतित हुआ WHO

locationनई दिल्लीPublished: May 20, 2018 02:54:30 pm

Submitted by:

Saif Ur Rehman

कांगो में इबोला वायरस का खतरा बढ़ता ही जा रहा है।

Ebola

Video : कांगो में इबोला के तीन और नए मामलों की पुष्टि, चिंतित हुआ WHO

कांगो। इबोला एक बार फिर से चर्चा का विषय बन रहा है। कांगो में इबोला के संक्रमण की वजह से 23 लोगों की मौत कि खबर है और विश्व स्वास्थ्य संगठन इसे लेकर काफी चिंतित है। कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने तीन और नए के इबोला वायरल के केस की पुष्टि कर दी है। बता दें कि कांगो के उत्तर पश्चिमी शहर मबानदाका में खतरनाक विषाणु इबोला के पहले संक्रमण की पुष्टि हो जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है और इसे नए दौर के संक्रमण के तौर पर देखा जा रहा है। विशेषज्ञ इस बात को लेकर चिंतित है कि अगर शहर में इस वायरस का संक्रमण फैलना शुरू हो जाता है तो इसे रोकना काफी मुश्किल हो जाएगा। इस बात पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चिंता जाहिर की है। यह शहर कांगो नदी के किनारे बसा है जहां से लोग राजधानी किंशासा में कारोबार और दूसरी जगह पर जाते हैं।
राष्ट्रपति एर्दोगन को मिली हत्या की चेतावनी, तुर्की से बाहर करने जा रहे हैं रैली

क्या है इबोला?

इबोला एक संक्रमण है जो एक मनुष्य से दूसरे मनुष्य में आसानी से और तेजी से फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक इबोला एक किस्म की वायरल बीमारी है। इसके लक्षण हैं अचानक बुखार, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द और गले में खराश है। ये लक्षण बीमारी की शुरूआत भर है। इसका अगला चरण उल्टी होना, डायरिया और शरीर के भागों से खून बहना है। मनुष्यों में इसका संक्रमण संक्रमित जानवरों जैसे चिंपांजी, चमगादड़ और हिरण के सीधे संपर्क में आने से होता है।इस बीमारी का सबसे पहले वायरस अफ्रीका में पाया गया था। इबोला के मरीजों की 50 से 80 फीसदी मौत रिकॉर्ड की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो