scriptMP By-Election Result 2020 : मप्र में भाजपा के अभेद गढ़ में कांग्रेस की सेंध, कांग्रेस 2006 वोट से जीती | Aagar Malwa,Shajapur By-Election result 2020 Live | Patrika News

MP By-Election Result 2020 : मप्र में भाजपा के अभेद गढ़ में कांग्रेस की सेंध, कांग्रेस 2006 वोट से जीती

locationअगार मालवाPublished: Nov 10, 2020 06:11:59 pm

आगर मालवा उपचुनाव परिणाम : आने लगे रुझान…

aagar.png

Aagar Malwa,Shajapur By-Election final result 2020 Live

मध्यप्रदेश में 2018 के चुनाव में करीब 15 साल बाद कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की थी, लेकिन 2020 में सिंधिया के भाजपा में आने के साथ ही उनके कई साथियों ने भी कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया, जिसके चलते अल्ममत में आने के कारण कांग्रेस को मध्यप्रदेश की सत्ता गवानी पड़ी और भाजपा फिर सत्ता पर काबिज हो गई। ऐसे में 2020 के नवंबर में मध्यप्रदेश की 28 विधानसभाओं (कुछ वे जिन्होंने कांग्रेस से त्यापत्र दिया तो कुछ की मृत्यु के चलते) में उपचुनाव कराए गए, जिनका रिजल्ट आज यानि 10 नवंबर 2020, मंगलवार को आने जा रहे हैं।

इसी कढ़ी में आगर विधानसभा सीट में भी 3 नवंबर को उपचूनाव हुए है,यह सीट शाजापुर जिले में आती है। जहां 2018 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार आगर विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता तय कर चुकी है और इसके परिणाम भी अब सामने आ रहे हैं। 2018 में आगर में कुल 48 प्रतिशत वोट पड़े। 2018 में भारतीय जनता पार्टी से मनोहर अन्तवाल ने आईएनसी के विपिन वानखेडे को 3 वोटों के मार्जिन से हराया था।

Agar Malwa,Shajapur By-Election result 2020

आगर विधानसभा उपचुनाव में 83.77 प्रश मतदान हुआ था। यह प्रदेश में सर्वाधिक था। भाजपा से मनोज ऊंटवाल और कांग्रेस से विपिन वानखेड़े उम्मीदवार है।

मतगणना के लिये कांगेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ ही कर्मचारियों का आना शुरू हो चुका है। सबसे पहले 8 बजे डाक मत पत्र की गिनती शुरू हुई। उसके बाद 8.30 से ईवीएम से गिनती होना आरंभ होगी। पहला रुझान 9 बजे आ जाएगा। आगर विधानसभा मे बडौद के मतदान केंद्र वराह से शुरुआत हुई। आगर में मतगणना केंद्र पर जाने से पहले बाबा बैजनाथ के दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े। कांग्रेस के विपिन वानखेड़े पहले राउंड में 180 वोट से आगे चल रहे हैं।

आगर से दूसरे राउंड का नतीजा : भाजपा के मनोज ऊंटवाल से कांग्रेस के विपिन वानखेड़े 86 वोटों से पीछे हुए, अभी 22 राउंड की मतगणना बाकी।

मतगणना दूसरा राउंड भाजपा के मनोज ऊंटवाल कांग्रेस के विपिन वानखेड़े से 276 वोटों से आगे निकले।

Aagar Malwa,Shajapur By-Election result 2020 Live

 

दूसरे राउंड में भाजपा के मनोज ऊंटवाल 3684

विपिन वानखेड़े कांग्रेस 3408

कुल 96 मतों भाजपा से आगे

दूसरे राउंड में भाजपा के मनोज ऊंटवाल 3684

विपिन वानखेड़े कांग्रेस 3408
कुल 96 मतों भाजपा से आगे…


अब तक का कुल राउंड – 3
बीजेपी प्रत्याशी – मनोज ऊँटवाल – 10366
कांग्रेस प्रत्याशी – विपिन वानखेडे – 10472

कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े 106 वोट से आगे हैं।
5 वां राउंड कांग्रेस के विपिन भाजपा के मनोज ऊंटवाल से 714 वोट से आगे।

7 वां राउंड कांग्रेस के विपिन वानखेड़े फिर हुए आगे …
भाजपा के मनोज ऊंटवाल से कांग्रेस के विपिन वानखेड़े 186 वोट से आगे।
कांग्रेस के विपिन वानखेड़े भाजपा के मनोज ऊंटवाल से 1051 वोटों से आगे हुए, अभी 14 राउंड की मतगणना अभी बाकी।

आगर से 9वें राउंड का नतीजा…

कांग्रेस के विपिन वानखेड़े आगे…
भाजपा के मनोज ऊंटवाल से 1116 वोटों से आगे , अभी 15 राउंड की मतगणना बाकी।
आगर से दसवें राउंड का नतीजा

कांग्रेस के विपिन वानखेड़े भाजपा के मनोज ऊंटवाल से 1051 वोटों से आगे, अभी 14 राउंड की मतगणना बाकी।

12 वे राउंड में विपिन वानखेड़े 656 वोट से आगे भाजपा के मनोज चल रहे है पीछे दोनों में कड़ी टक्कर…
14 वे राउंड में विपिन वानखेड़े 500 वोट से आगे भाजपा के मनोज चल रहे है पीछे दोनों में कड़ी टक्कर…

16 वे राउंड में विपिन वानखेड़े 448 वोट से आगे भाजपा के मनोज चल रहे है पीछे दोनों में कड़ी टक्कर…
17वें राउंड के बाद के बीच कड़ी टक्कर कांग्रेस के विपिन वानखेड़े 1170 वोट से आगे, भाजपा के मनोज चल रहे है पीछे…

18वें राउंड के बाद कांग्रेस के विपिन वानखेड़े भाजपा के मनोज से 1143 वोट से आगे हैं।
19वें राउंड के बाद कांग्रेस के विपिन वानखेड़े 1585 वोट से अपने निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा के मनोज आगे चल रहे हैं।

20वें राउंड के बाद कांग्रेस के विपिन वानखेड़े 1420 वोट से आगे, जबकि भाजपा के मनोज पीछे चल रहे हैं।
22 राउंड के बाद कांग्रेस 811 वोट से आगे, भाजपा पीछे …

24 राउंड के बाद विपिन वानखेड़े 2006 वोट से जीते भाजपा के मनोज ऊंटवाल को किया पराजित भाजपा के अभेद गढ़ को भेदा ,1998 के बाद 22 साल में कांग्रेस यहां सफल हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो