scriptआगर मालवा में तनोडिय़ा के पास दो बसों में भीषण टक्कर, 13 घायल, 3 गंभीर | bus accident in agar malwa tanodiya | Patrika News

आगर मालवा में तनोडिय़ा के पास दो बसों में भीषण टक्कर, 13 घायल, 3 गंभीर

locationअगार मालवाPublished: Sep 01, 2016 09:09:00 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

इंदौर-कोटा हाई वे पर तनोडिय़ा के पास दो बसों के बीच भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी, दोनों बसों के सामने के हिस्से बिखर गए। इस दुर्घटना में 13 यात्री घायल हो गए हैं।

bus accident in agar malwa tanodiya

bus accident in agar malwa tanodiya

आगर मालवा. इंदौर-कोटा हाई वे पर तनोडिय़ा के पास दो बसों के बीच भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी, दोनों बसों के सामने के हिस्से बिखर गए। इस दुर्घटना में 13 यात्री घायल हो गए हैं। 3 लोगों को गंभीर अवस्था में उज्जैन जिला अस्पताल रैफर किया है।

बस की आमने-सामने भिड़ंत
आगर से उज्जैन जा रही आनंदेश्वरी ट्रेवल्स की बस तथा उज्जैन से आगर की ओर आ रही गोल्डन बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इंदौर-कोटा हाई वे की खस्ता हालत के कारण हर दिन गंभीर हादसे हो रहे हैं। लोगों के लिए यह रोड काल बन गया है। गुरुवार को ये बड़ा हादसा हो गया। दोनों बसों में सवार करीब 20 यात्रियों को चोट आई है। इनमें से 13 मामूली चोट आई जबकि गंभीर हुए 3 घायलों को उज्जैन रैफर किया गया। बाकी अन्य घायलों का उपचार जारी है। प्रत्यक्ष दर्शियों तथा घायलों ने बताया कि ड्रायवर बस को तेज चला रहा था। वहीं इस दौरान बार-बार बड़े गड्ढों में भी बस जा रही थी। इसके बावजूद भी रफ्तार कम नहीं की। यदि रफ्तार कम होती तो हादसा टल जाता।

बस चालक को जमकर पीटा
यात्रियों तथा वहां से गुजर रहे लोगों ने हादसा के बाद मौके से भाग रहे बस चालक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। वहां उपस्थित कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो