scriptElection 2019 : video : मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भरी सभा में क्यों कही कपड़े फाड़ देने की बात | Chief Minister Kamal Nath addressed the gathering in agar Malwa | Patrika News

Election 2019 : video : मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भरी सभा में क्यों कही कपड़े फाड़ देने की बात

locationअगार मालवाPublished: May 10, 2019 07:36:35 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

प्रदेश में कांग्रेस ने 125 दिन के शासनकाल में अपने वादे निभाने का काम किया है। हमने वादा किया था किसानों का कर्ज माफ करेंगे, कर्जा माफ किया।

patrika

Kamal Nath,political parties,candidates,Youth voters,Lok Sabha Elections 2019,loksabha election 2019 madhya pradesh,

आगर मालवा/सुसनेर. प्रदेश में कांग्रेस ने 125 दिन के शासनकाल में अपने वादे निभाने का काम किया है। हमने वादा किया था किसानों का कर्ज माफ करेंगे, कर्जा माफ किया। कांग्रेस किसानों के हित की बात करती है। आप सुसनेर क्षेत्र के लोगों ने अच्छा किया, जो राणा विक्रमसिंह का साथ दिया और उन्हें जीत दिलाई। आज प्रदेश की सरकार भोपाल से नहीं सुसनेर से चल रही है। सुसनेर में नए उद्योग लगें, यहां निवेश आए इसका हमारा प्रयास रहेगा। सुसनेर के विकास के लिए जो आप लोग मांगेंगे, वह सब दिया जाएगा। आपकी मांगें अगर पूरी नहीं होती हैं तो मेरे कपड़े फाड़ देना।

सुसनेर के विकास में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी
यह बात शुक्रवार को मावि स्कूल ग्राउंड में हुई सभा में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कही। उन्होंने कहा जब आप कांग्रेस को समर्थन देते हैं तब सुसनेर के विकास में कोई कमी नहीं आएगी। भाजपा के 15 साल के शासनकाल के बाद हमें किसानों की आत्महत्या, बेरोजगारी व बलत्कार वाला प्रदेश मिला है।

यदि केंद्र में कांग्रेस आई, तो मिलेगी फोरलेन की सौगात
आज हमारे सामने नौजवानों के रोजगार की चुनौती है। सुसनेर और आगर क्षेत्र से फोरलेन की जो सौगात जो छीन गई है। उस बारे में विधायक ने मुझे सारी जानकारी दी है। यदि कांग्रेस की सरकार केंद्र में बनती है तो क्षेत्र को फोरलेन की सौगात वापस दिलाएंगे। सौर ऊर्जा के अलावा अन्य उद्योग यहां पर संचालित हों और बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिले इसके प्रयास किए जाएंगे।

पीएम और पूर्व सीएम पर लगाए आरोप
सभा के दौरान कमलनाथ ने कहा मोदीजी पूछते हैं कि कांग्रेस ने देश के लिए क्या दिया। मैं उनको बताना चाहता हूं कि जब आपने पैंट, पायजामा पहनना नहीं सीखा था तब इंदिरा गांधी और नेहरूजी ने देश की फौज तैयार कर ली थी। प्रदेश का पूर्व मुख्यमंत्री जो अपने आपको किसान का बेटा कहता था। उसी बेटे ने किसानों की पीठ पर लात और पेट पर गोली मारी। कमलनाथ ने कहा जीएसटी से पूरे कारोबार पर विराम लगा है। आज व्यापारी परेशान हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो