scriptहरियाली अमावस्या पर मंदिरों लगा आस्था का डेरा, भक्तों ने पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद | Hariyali devises temples on Amavasya, camps of faith, devotees worship | Patrika News

हरियाली अमावस्या पर मंदिरों लगा आस्था का डेरा, भक्तों ने पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

locationअगार मालवाPublished: Aug 12, 2018 12:54:06 am

Submitted by:

Lalit Saxena

दिनभर चलता रहा धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला

patrika

दिनभर चलता रहा धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला

आगर-मालवा. हरियाली अमावस्या के अवसर पर शनिवार शहर के मंदिरों में दर्शनार्थियों की खासी भीड़ देखी गई। लोगों ने विभिन्न मंदिरों मेें पहुंचकर पूजा-अचर्ना की। बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर परिसर में बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। सुबह से ही दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला आरंभ हो गया था जो की शाम तक जारी रहा।
मंदिर परिसर में लोगों की लंबी कतार देखी गई। लोगों ने यहां पूजन-अचना कर बाबा का आर्शिवाद लिया। पार्षद मनीष सोलंकी एवं यशपाल माली द्वारा बाबा बैजनाथ का भांग तथा फूलों से आकर्षक शृंगार किया गया।
शनि मंदिर में भी रही भीड़
शनिश्चरी अमावस्या के अवसर पर शकरकुईया स्थित शनि मंदिर में भी दर्शनार्थियों की खासी भीड़ रही। शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले दर्शनार्थियों द्वारा विभिन्न अनुष्ठान कर दर्शन लाभ लिए गए। शनिदेव के दर्शन का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
महिलाएं पहुंचीं बाबा को जल चढ़ाने
समीपस्थ ग्राम आवर की महिलाएं शनिवार को हरियाली अमावस्या के अवसर पर सिर पर कलश धारण कर बाबा बैजनाथ महादेव का अभिषेक करने पहुंची।इसी प्रकार अन्य ग्रामीण क्षेत्रों की ओर से भी सैंकड़ो महिलाएं बैजनाथ धाम पहुंची और बाबा का जलाभिषेक किया। सावन माह में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं व कांवडि़ए बाबा का जलाभिषेक करने पहुंच रहे है।
भक्त मंडल ने निकाली वाहन रैली
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बाबा बैजनाथ महादेव मंदिरभक्त मंडल के सदस्यों ने शहर में वाहन रैली निकालते हुए शहरवासियों से सावन महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इस अवसर पर नरेन्द्र ठाकुर सहित भक्त मंडल के सदस्य उपस्थित थे।
108 कलशों से हुआ मुनिसुव्रत भगवान का कलशाभिषेक
नलखेड़ा. शनिचरी अमावस्या पर सुपाŸवनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जैन समाजजनों ने 108 कलशों से अभिषेक किया। संगममति माताजी के सान्निध्य में चल रहे चौमासा के अंतर्गत कलशाभिषेक के पश्चात शांतिधार का आयोजन किया।
प्रथम बोली सुनीलकुमार कैलाशचंद जैन ने ली। 11 परिवार ने बोली लगाकर शांतिधार व अभिषेक पं. अर्पित जैन इंदौर ने करवाए।
35 दिनी नमोकार मंत्र का आयोजन प्रतिदिन भक्तिभाव के साथ चल रहा है। 12वें दिन गुरुकुल स्कूल परिवार ने आदिनाथ मंदिर से चल समारोह निकाला। यह प्रमुख मार्गों से होता हुआ जैन त्यागी भवन पहुंचा।
आचार्यश्री व आर्यिका संघ ने महाआरती की। एक घंटे नमोकार मंत्र का पाठ किया। रात 9 बजे के बाद प्रभावना का वितरण हुआ। 13वें दिन अमावस्या को नाथूलाल जैन ने चल समारोह स्वनिवास जायसवाल कॉलोनी से निकाला। नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ त्यागी भवन पहुंचा। यहां आरती व पाठ के पश्चात प्रभावना बांटी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो