scriptजैन समाज आज अपने इस तीर्थंकर की करेगा जय-जयकार | Jain Samaj today will make this Tirthankar Jay Jayaram | Patrika News

जैन समाज आज अपने इस तीर्थंकर की करेगा जय-जयकार

locationअगार मालवाPublished: Apr 17, 2019 12:21:06 am

Submitted by:

Ashish Sikarwar

जीयो और जीने दो का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याण बुधवार को सकल दिगंबर जैन समाज धूमधाम से मनाएगा।

patrika

जीयो और जीने दो का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याण बुधवार को सकल दिगंबर जैन समाज धूमधाम से मनाएगा।

सुसनेर. जीयो और जीने दो का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याण बुधवार को सकल दिगंबर जैन समाज धूमधाम से मनाएगा। महावीर जयंती पर आचार्य दर्शनसागर महाराज के सान्निध्य में नगर के श्री पाश्र्वनाथ बड़ा जैन मंदिर से चल समारोह निकाला जाएगा। जो पूरे नगर में भ्रमण कर राजमार्ग स्थित त्रिमूर्ति मंदिर पहुंचेगा। यहां आचार्यश्री के प्रवचन होंगे। पांडुक शीला पर बाल स्वरूप भगवान महावीर का 108 कलशों से अभिषेक होगा। यात्रा में हाथी, घोड़ा, बग्घी, ऊंटगाड़ी, बैंडबाजे शामिल होंगे। शहर के जैन मंदिरों में भगवान की विशेष पूजा अर्चना की जाकर शांतिधारा, नित्य नियम पूजन होंगे। समाज के अशोक जैन मामा के अनुसार चल समारोह में समाजजन महावीर स्वामी के बताए मार्ग पर चलकर जीयो और जीनो का संदेश देते हुए निकलेंगे। महिलाएं पीले वस्त्र में तो पुरुष सफेद वस्त्र में शामिल होंगे।
स्वेच्छा से बंद रहेंगी दुकानें
जन्मोत्सव पर नगर की समस्त मांसाहार व अंडे की दुकानें एक दिन के लिए स्वेच्छा से बंद रहेंगी। इस दौरान व्यापारी दुकानों के कॉम्प्लेक्स में महावीर जयंती पर दुकान बंद की सूचना का लगाकर लोगों को इसकी सूचना भी देंगे।
आज मनेगी भगवान महावीर जयंती
सारंगपुर. भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर बुधवार सुबह 8.30 बजे पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर मंडाई से चल समारोह निकलेगा। यह जामा मस्जिद सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए महावीर अतिशय क्षेत्र बड़ा मंदिर पहुंचेगा। हयंा भगवान का मस्तकाभिषेक होगा। इसके बाद समारोह गांधी चौक, सदर बाजार होता हुआ पुन: पाश्र्वनाथ मंदिर पहुंचेगा। यहां श्रीजी का अभिषेक होगा। सकल जैन समाज अध्यक्ष सुमत जैन ने बताया दोपहर 2.30 बजे से राठी परिसर मे युवा मंच सांस्कृतिक कार्यक्रम करेगा।
माता की गोद भराई के साथ हुई भजन संध्या
महावीर जन्मोत्सव की पूर्व शाम को नववधु मंडल द्वारा पाश्र्वनाथ मंदिर पर भगवान महावीर के जन्म के पूर्व माता त्रिशला की गोद भराई नाटिका का सफल मंचन किया। साथ ही भजन संध्या भी रखी गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो