scriptमैदान मे लगा रहे थे टावर, विरोध के बाद रुका काम | mobile tower in play ground | Patrika News

मैदान मे लगा रहे थे टावर, विरोध के बाद रुका काम

locationअगार मालवाPublished: Jan 21, 2019 01:07:55 am

Submitted by:

manish kushwah

विरोध: अयोध्या नगर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का मामला
अयोध्या नगर जी सेक्टर में सेंट थॉमस स्कूल के पास खेल मैदान में एक निजी मोबाइल कंपनी लगा रही टावर

patrika

patrika


भोपाल. अयोध्या नगर जी सेक्टर में सेंट थॉमस स्कूल के पास खेल मैदान में एक निजी मोबाइल कंपनी टावर लगा रही है। इसके लिए कंपनी ने न तो आवश्यक अनुमति ली और न ही रहवासियों से चर्चा की। कंपनी के कर्मचारी टावर लगाने के लिए जैसे ही यहां पहुंचे तो रहवासियों ने विरोध किया। इसे देख कंपनी ने काम बंद कर दिया।
रहवासियों के मुताबिक कंपनी के कर्मचारी आए और गड्ढा खोदने लगे। शिकायत करने के बाद काम तो रुक गया, लेकिन कंपनी के कर्मचारियों का आवागमन लगा रहता है। जी सेक्टर के रहवासियों ने इस मामले में कलेक्टर से शिकायत की है। रहवासी जगदंबा, ओपी झा, एमएल शर्मा, टीएन तिवारी सहित अन्य रहवासियों ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि निजी कंपनी खेल मैदान में टावर लगा रही है। इससे लोगों के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। शिकायत के बाद कुछ दिन तो काम बंद रहा, लेकिन एक दिन कंपनी के कर्मचारी आए और गड्ढा खोदने लगे। विरोध करने पर काम बंद किया, लेकिन कर्मचारी यहां रोजाना आ रहे हैं। शिकायत के बाद एडीएम ने हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री को जांच के निर्देश दिए हैं।
टावर लगाने कंपनी ने नहीं ली अनुमति
हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर मोबाइल टावर लगाने से पहले अनुमति लेना अनिवार्य है, लेकिन कंपनी ने अनुमति नहीं ली है। इस बात का खुलासा हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी ने किया है। इसके बाद भी निजी कंपनी के कर्मचारी मौका देखकर टावर लगाने की जुगत में लगे हैं। इधर रहवासी भी अड़े हंै कि किसी हाल में टावर नहीं लगने देंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो