scriptमहाकाल दर्शन के बाद गिरफ्तार हुआ यूपी का बाहुबली विधायक | Now this MLA from UP is also afraid of an encounter, arrested from MP | Patrika News

महाकाल दर्शन के बाद गिरफ्तार हुआ यूपी का बाहुबली विधायक

locationअगार मालवाPublished: Aug 14, 2020 12:24:22 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

यूपी के बाहूबली विधायक विजय मिश्रा गिरफ्तार आगर से गिरफ्तार कर लिया है, भदोही से निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा ने वीडियो जारी कर एनकाउंटर होने की जताई आशंका थी

photo_2020-08-14_12-23-42.jpg

आगर. उत्तर प्रदेश के एक और बाहूबली विधायक एनकाउंटर के डर से मध्य प्रदेश पहुंच गया है। भदोही से निषाद पार्टी के विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश के आगर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विधायक को आगर जिले के तनोड़िया से रात को ही गिरफ्तार कर लिया था। विधायक विजय मिश्रा पर उत्तर प्रदेश में कई थानों में मामले दर्ज हैं।

विधायक वीडियो हुआ था वायरल

विजय मिश्रा निषाद पार्टी से भदोही से विधायक हैं। हालांकि बाद में वह निषाद पार्टी से अलग हो गये थे। विजय मिश्रा ने वीडियो जारी कर अपने एंकाउंटर की आशंका जताई थी। वीडियो में विधायक ने कहा था कि ब्राह्मण होने के नाते सरकार उनको परेशान कर रही है। और यूपी पुलिस उनका एनकाउंटर कर सकती है। वीडियो वायरल होने के बाद भदोही जिला पुलिस ने किसी भी तरह के एनकाउंटर से इनकार किया है। विधायक के वीडियो के जबाब में जिले के पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने भी वीडियो जारी कर दिया और कहा कि विधायक विजय मिश्र के खिलाफ 73 मुकदमे दर्ज हैं, वह वीडियो जारी कर केवल लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

विधायक केआरोप
विधायक विजय मिश्रा ने पुलिस ने की गंभीर आरोप लगाये हैं उन्होने कहा कि पुलिस मेरी पत्नी और बेटे को भी कई फर्जी मामले में फंसा रही है। और उनको केवल ब्राह्मण होने की वजह से परेशान कर रही है, वह चार बार से क्षेत्र के विधायक हैं। वह पूरे मामलों को चुनाव से जोड़कर बता रहे हैं । उनको क्षेत्र से हटाकर बनारस या चंदौली के किसी माफिया को लाकर चुनाव लड़ाने के लिये यह सब किया जा रहा है। बिना नाम लिये उन्होंने कहा कि बलिया के किसी बड़े आदमी के बेटे को चुनाव लड़ाने के लिये उनकी हत्या कराने की योजना बनाई गई है।

बाबा महाकाल के किये दर्शन

सूचना मिली है कि विधायक विजय मिश्रा ने बाबा महाकाल भी दर्शन किए थे। दर्शन करने के बाद वह बापस यूपी की तरफ जा रहे थे। तभी पुलिस को सूचना मिली और उनको आगर जिले के तनाेड़िया से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर से फरार कुख्यात बदमास विकास दुबे को भी उज्जैन से गिरफ्तार किया जा चुका है। वह भी महाकाल दर्शन के लिये उज्जैन आया था।

https://twitter.com/bhadohipolice?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो