scriptदिवाली सेलिब्रेशन में संयुक्त राष्ट्र भी हुआ शामिल, पहली बार मनाया किसी देश का पर्व | UN headquarter has been light up to celebrate diwali | Patrika News

दिवाली सेलिब्रेशन में संयुक्त राष्ट्र भी हुआ शामिल, पहली बार मनाया किसी देश का पर्व

locationअगार मालवाPublished: Oct 30, 2016 10:59:00 am

Submitted by:

Abhishek Pareek

दिवाली की खुशियां दिल्ली से न्यूयाॅर्क तक नजर आर्इं। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की इमारत पर पहली बार किसी देश के त्योहार को इस तरह से सेलिब्रेट किया गया।

दिवाली की खुशियां दिल्ली से न्यूयाॅर्क तक नजर आर्इं। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की इमारत पर पहली बार किसी देश के त्योहार को इस तरह से सेलिब्रेट किया गया। अगले तीन दिनों तक संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का भारतीय समुदाय दिवाली का जश्न मनाएगा। 
संयुक्त राष्ट्र की इमारत पर पहली बार हैप्पी दिवाली की नियोन लाइट लगी है। मुख्यालय की इमारत पर लगी इस नियाेन लाइट में ‘हैप्पी दिवाली’ लिखा है। साथ ही एक दीपक भी दिखार्इ दे रहा है। इससे पहले किसी भी देश के त्योहार पर एेसी कोर्इ परंपरा नहीं थी। 
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुददीन ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की यह फोटो ट्वीट की है। भारत ने यूएन के इस कदम के लिए धन्यवाद कहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हैप्पी दिवाली, संयुक्त राष्ट्र पहली बार दिवाली मना रहा है। इसके लिए धन्यवाद।’
https://twitter.com/UN
संयुक्त राष्ट्र में दिवाली सेलिब्रेशन को भारत की बढ़ती ताकत के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने दिवाली के दिन कोर्इ बैठक नहीं करने का निर्णय लिया था। इसके लिए बाकायदा एक प्रस्ताव को स्वीकार किया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो