scriptविद्यार्थी कर सकेंगे तकनीकी व ऐतिहासिक भ्रमण | Students will be able to get technical and historical trips | Patrika News

विद्यार्थी कर सकेंगे तकनीकी व ऐतिहासिक भ्रमण

locationअगार मालवाPublished: Sep 12, 2018 12:30:29 pm

Submitted by:

Rakesh gotam

सरकारी स्कूल के कक्षा 7 व 8 में अव्वल आने वाले विद्यार्थी अब तकनीकी व ऐतिहासिक सांस्कृतिक ज्ञान भी हासिल करेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से उन्हें पांच दिन का अंतरजिला शैक्षिक भ्रमण करवाया जाएगा।

churu school studend news

churu photo

चूरू.

सरकारी स्कूल के कक्षा 7 व 8 में अव्वल आने वाले विद्यार्थी अब तकनीकी व ऐतिहासिक सांस्कृतिक ज्ञान भी हासिल करेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से उन्हें पांच दिन का अंतरजिला शैक्षिक भ्रमण करवाया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग के निदेशक ने डीईओ (प्रारंभिक) को आदेश जारी कर दिए हैं। डीईओ ने बीईईओ को ब्लॉक के सरकारी स्कूलों से स्टूडेंट्स के आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक शैक्षिक भ्रमण के लिए उन विद्यार्थियों का चयन किया जाना है जो कक्षा 6 व 7 में न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा 7 व 8 में अध्ययनरत हैं। साथ ही राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर सांस्कृतिक, खेलकूद व स्काउट एवं गाइड प्रतियोगिता में भाग लेकर विजेता या उपविजेता रहे हों।
ये कर सकते आवेदन

विभाग की ओर से करवाया जाने वाला शैक्षिक भ्रमण निशुल्क होगा। इसके लिए पात्र विद्यार्थी संस्था प्रधान के जरिए निर्धारित अवधि तक आवेदन कर सकते हैं। भ्रमण के दौरान एक ब्लॉक के विद्यार्थी को दूसरे ब्लॉक में ले जाया जाएगा। जहां उनको ऐतिहासिक, तकनीकी व सरकारी कार्यालयों में होने वाले कार्य की जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों को भ्रमण कराने का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी व ऐतिहासिक संस्कृति की पहचान करवाना है। जिला व तहसील स्तर के सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली, कार्य क तरीकों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा ऐतिहासिक स्थलों, शहीदों के जीवन से जुड़ी जानकारियों से भी अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा बड़ी तकनीकी इकाईयों का भी भ्रमण करवाकर उनके बारे में विस्तार से तकनीकी जानकारी प्रदान की जाएगी। भ्रमण दल में ब्लॉक के कम से कम 50 विद्यार्थी शामिल होंगे।
मेरिट के आधार पर होगा चयन

शैक्षिक भ्रमण के लिए मेरिट के आधार पर विद्यार्थी का चयन किया जाएगा। इसके लिए संस्था प्रधान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में विद्यार्थी का आवेदन पत्र चयन के लिए 10 सितंबर तक भेजेंगे। डीईओ 26 सितंबर तक प्राप्त आवेदनों में वरीयता एवं निर्धारित संख्या के आधार पर चयन कर सूचना संस्था प्रधानों को देंगे। इसके बाद 8 अक्टूबर तक उप निदेशक की ओर से अंतरजिला शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का अनुमोदन कर विद्यार्थी को 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक शैक्षिक भ्रमण करवाएंगे।
भ्रमण को लेकर निदेशालय ने आदेश जारी किए हैं। इसकी पालना के लिए जिले के समस्त संस्था प्रधानों को भी निर्देशित कर दिया है। विद्यार्थियों का ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और तकनीक ज्ञान में वृद्धि करने के लिए उन्हें अंतर जिला भ्रमण करवाया जाएगा।
संपत बारूपाल, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक, चूरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो