scriptये हमारा डिजिटल इंडिया, तबादले के बाद भी नहीं बदले अफसर | This is Our Digital India, after transfer Collector, ADM District Administration Website not update | Patrika News

ये हमारा डिजिटल इंडिया, तबादले के बाद भी नहीं बदले अफसर

locationअगार मालवाPublished: Jul 18, 2017 11:44:00 pm

आगर जिले के अभी भी कलेक्टर डीवी सिंह हैं, तो अपर कलेक्टर संघमित्रा गौतम। वहीं एएसपी अनिल पाटीदार है तो संयुक्त कलेक्टर रंजना मुजाल्दे। यह हम नहीं बता रहे हैं, यह खुद जिला प्रशासन की वेबसाइट पर लिखा हुआ है।

This is Our Digital India, after transfer Collecto

This is Our Digital India, after transfer Collector, ADM District Administration Website not update

अरविंद दुगारिया. आगर-मालवा. आगर जिले के अभी भी कलेक्टर डीवी सिंह हैं, तो अपर कलेक्टर संघमित्रा गौतम। वहीं एएसपी अनिल पाटीदार है तो संयुक्त कलेक्टर रंजना मुजाल्दे। यह हम नहीं बता रहे हैं, यह खुद जिला प्रशासन की वेबसाइट पर लिखा हुआ है। भले ही जिला प्रशासन की वेबसाइट की दायीं ओर जिम्मेदारों ने थोड़ा बहुत परिवर्तन करके नवनियुक्त कलेक्टर अजय गुप्ता का फोटो व नाम लिख दिया हो लेकिन मुख्य जानकारी के कॉलम में अभी भी डीवी सिंह ही जिले के कलेक्टर बने हुए है। जब जिला प्रशासन की जानकारी को लेकर इतनी बड़ी चूक की जा रही है तो आखिर कैसे जिला डिलीटल के रूप में अपनी अलग पहचान बना पाएगा।
केन्द्र सरकार पूरे देश में डिजीटलाइजेशन को बढ़ावा दे रही है। हर कार्यालय सहित अन्य काम डिजीटल किए जा रहे हैं। वहीं जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक स्तर पर डिजीटल इंडिया के सपने को चूर किया जा रहा है। जिला प्रशासन की वेबसाइट को जिम्मेदार अपडेट करना ही भूल गए है। वेबसाइट पर गलत जानकारी के चक्कर में लोग भ्रमित हो रहे हैं। वेबसाइट खोलने पर अभी भी पुरानी जानकारी ही लोगों को मिल पा रही है। वेबसाइट का हाल यह है कि कलेक्टर अजय गुप्ता को पदस्थ हुए करीब एक माह होने वाला है लेकिन वेबसाइट पर अभी भी पुराने कलेक्टर का नाम ही प्रदर्शित हो रहा है। वहीं अपर कलेक्टर संघमित्रा गौतम का स्थानांतरण हुए को भी करीब 3 माह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन वेबसाईट पर वे अभी भी अपर कलेक्टर आगर ही है। 
इसी प्रकार एएसपी अनिल पाटीदार व संयुक्त कलेक्टर रंजना मुजाल्दे को आगर जिले में ही बताया जा रहा है, जबकि आगर जिले में एएसपी प्रदीप पटेल व संयुक्त कलेक्टर वर्षा भूरिया पदस्थ हैं। इस प्रकार की भ्रमित जानकारी से निश्चित ही लोगों को अपने जिले के संबंध में सही रूप से पता नहीं चल सकेगा। जानकारी अनुसार इस वेबसाइट का संचालन ई-गर्वनेंस द्वारा किया जा रहा है।
दायीं ओर नए कलेक्टर का फोटो 
इस वेबसाइट की मुख्य पृष्ठ पर दायीं ओर नए कलेक्टर का फोटो व उनके नीचे नाम प्रदर्शित किया गया है लेकिन मुख्य जानकारी में कलेक्टर का नाम अभी भी डीवी सिंह ही है। वहीं इनके नाम के नीचे ही जिले से स्थानांतरित हुए अन्य अधिकारियों के नाम भी प्रदर्शित किए हुए है।
वेबसाईट पर है जिले की जानकारी : इस वेबसाइट पर जिले की संपूर्ण जानकारी दी गई है। जिले के विभागों की जानकारी सहित क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, प्रमुख स्थल, जनसंख्या सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारियां यहां पर उपलब्ध कराई गई है।
जिला पंचायत पर नहीं कोई जानकारी
जिला पंचायत की साइट भी गूगल पर टाइप करने पर आ रही है लेकिन यहां पर किसी भी संबंध मे जानकारी नहीं दी गई है। इस वेबसाइट पर सामग्री की प्रतीक्षा का संदेेश दिखाई दे रहा है। ग्रामीण क्षेत्र की अनेक योजनाएं इसी विभाग के माध्यम से संचालित होती है, जबकि इसकी वेबसाइट बनाई तो गई लेकिन जानकारी नहीं भरी गई है।
जिला प्रशासन की वेबसाइट को समय-समय पर अपडेट करते रहना चाहिए ताकि वेबसाइट खोलने के दौरान लोगों को कोई भ्रमित जानकारी नहीं मिल सके। हम अधिकारियों को निर्देश देकर तत्काल वेबसाइट को अपडेट करवाते हैं। 
अजय गुप्ता, कलेक्टर आगर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो