scriptमुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए ये क्या कर डाला | What did the Chief Minister do for the good fortune | Patrika News

मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए ये क्या कर डाला

locationअगार मालवाPublished: Mar 11, 2018 12:19:31 am

Submitted by:

Lalit Saxena

१५ वर्षों से संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों का शोषण शासन कर रही है। यदि अब नियमित नहीं किया जाता है ।

patrika

१५ वर्षों से संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों का शोषण शासन कर रही है। यदि अब नियमित नहीं किया जाता है ।

आगर-मालवा.१५ वर्षों से संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों का शोषण शासन कर रही है। यदि अब नियमित नहीं किया जाता है तो आंदोलन को और विस्तृत रूप दिया जाएगा। शासन द्वारा जब तक मांगों का निराकरण नहीं किया जाता है तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
यह बात संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी जिलाध्यक्ष पंकज ढाबी ने गांधी उपवन में जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान कही। अपनी नियमितीकरण सहित 2 सूत्रीय मंागों को लेकर पिछले २० दिनों से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान शनिवार को धरनास्थल पर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया गया। शनिवार को संविदा महासंघ जिलाध्यक्ष विनीत मालवीय ने धरनास्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों के धरने का समर्थन किया और कहा कि यदि मांगों का निराकरण नहीं किया जाता है तो 15 मार्च से जिले मे पदस्थ 34 विभाग एवं परियोजना के अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा भी बेमियादी हड़ताल आरंभ कर दी जाएगी।
थालियां पीटकर जताया विरोध
अपनी लंबित मांगों के निराकरण को लेकर ७ दिवसीय हड़ताल पर गई आशा, उषा और आशा सहयोगिनी की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। हड़ताल के तीसरे दिन आशा कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल गांधी उपवन में थालियां पीटकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने यहां शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों का शीघ्र निराकरण किए जाने की बात कही। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रेखा अजमेरा, तहसील अध्यक्ष गिरजेश यादव, गंगा शिंदल, सिद्धीका कामरिया, कविता मालवीय, कल्पना राठौर, पूजा शर्मा आदि उपस्थित थी।
आएंगी व्यावहारिक कठिनाइयां
आज से पल्स पोलियो अभियान का द्वितीय चरण आरंभ होने जा रहा है लेकिन जिले में कार्यरत अधिकांश स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर एक ओर जहां संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी एवं बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। वहीं दूसरी ओर आशा, उषा और आशा सहयोगिनी भी अपनी ७ दिवसीय हड़ताल पर डटी हुई हैं। पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य विभागो की मदद लेकर अभियान का क्रियान्वयन तो किया जाएगा लेकिन कर्मचारियों को व्यवहारिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का द्वितीय रविवार से आयोजित होगा जिसमें जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई जाएगी। सीएमएचओ डॉ. बीएस बारिया ने बताया कि जिलें में 82 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिला स्तर से सम्पूर्ण तैयारी पूर्ण कर ली गई है। 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो दवा पिलाने के लिए जिले में 702 बूथ बनाये गए हंै जिसमें 1404 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। यह चरण तीन दिनों का होगा। पहले दिन बूथ स्तर पर तथा दूसरे एवं तीसरे दिन कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। ईट भट्ठों पर रहने वाले बच्चों का दवा पिलाने के लिए 10 ट्रांजिट एवं 6 मोबाईल टीम भी बनाई गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो