अगार मालवा

जो देश से झूठ बोले, उसका क्या मान और क्या अपमान : आलोक अग्रवाल

आम आदमी पार्टी ने किया मजदूर एवं किसान सभा का आयोजन, सांसद ऊंटवाल के बयान पर जताया विरोध

अगार मालवाApr 18, 2018 / 12:04 am

Lalit Saxena

आम आदमी पार्टी ने किया मजदूर एवं किसान सभा का आयोजन, सांसद ऊंटवाल के बयान पर जताया विरोध

आगर-मालवा. जो लोग देश की १२० करोड़ कीजनता से झूठ बोल सकते हैं उनका कोई मान नहीं हो सकता और उनका जब मान ही नहीं तो अपमान भी नहीं हो सकता। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने मंगलवार को आप पार्टी द्वारा आयोजित मजदूर एवं किसान सभा को संबोधित करते हुए कहीं। अग्रवाल ने सांसद मनोहर ऊंटवाल की एक टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा कि मैं सार्वजनिक रूप से टिप्पणी कर रहा हूं, मेरा कुछ बिगाड़ सकते हो तो बिगाड़ो।
कार्यक्रम को लोकसभा प्रभारी डॉ. इफ्तिया खान, जोन प्रभारी इंद्र विक्रमसिंह, विजया देवड़ा, धीरज गोयल, सुगन मालवीय, तेजू आर्य, अर्जुन यादव, विधानसभा प्रभारी बाबूलाल मालवीय आदि ने भी संबोधित किया। संचालन जगदीश पाटीदार ने किया व आभार अब्दुल गफ्फार ने माना। भ्रष्टाचार का किया कीर्तिमान स्थापित आप प्रदेश संयोजक ने शिवराज सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में बीते 14 सालों में लूट और भ्रष्टाचार को शासन रहा है। जनता अब उससे त्रस्त हो चुकी है और बदलाव चाहती है। बदलाव के लिए जनता कांग्रेस को भी उम्मीद की नजरों से नहीं देख रही है, क्योंकि भाजपा से पहले कांग्रेस ने भी दशकों तक प्रदेश की जनता को अंधेरे में रखा और लूट संस्कृति को बढ़ावा दिया। पिछले १४ सालो में घोषणावीर मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान ये भ्रष्टाचार केकीर्तिमान बना चुके है। आम लोगों के कोई काम नहीं हो रहे है।
प्रतिदिन ५ किसान कर रहे हैं आत्महत्या
अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में किसान बर्बाद है। भावांतर योजना फेल हो चुकी है और हर रोज 5 किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा के हालात पर कहा कि मध्य प्रदेश में पहले ही करीब 25 हजार स्कूल बंद कर दिए गए हैं और अब फिर 46 हजार स्कूलों को बंद करने की तैयारी है। कानून व्यवस्था का मखौल बनाकर रख दिया है। शिवराज सरकार के मंत्री मंडल के सदस्य रामपाल सिंह की बहु ने आत्महत्या की है लेकिन आज एक महीने बाद भी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रदेश में हर रोज 14 बलात्कार होते हैं।

Home / Agar Malwa / जो देश से झूठ बोले, उसका क्या मान और क्या अपमान : आलोक अग्रवाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.