scriptदांगी समाज के युवाओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी | Youth of Dangi society slogan against the government | Patrika News

दांगी समाज के युवाओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

locationअगार मालवाPublished: Mar 02, 2019 11:36:36 am

Submitted by:

Lalit Saxena

प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार विनोदकुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

patrika

slogans,youth,kidnapping,memorandum,rascals,against the government,

सोयतकलां. देवास जिले के सोनकच्छ तहसील के मुंडला गांव के निवासी व गांव के पटेल जसवंतसिंह दांगी (अध्यक्ष दांगी समाज धर्मशाला उज्जैन-देवास व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष) का बदमाशों ने बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया और जलील किया। यही नहीं धारदार हथियारों से चोट भी पहुंचाई। इसके विरोध में दांगी समाज के युवाओं ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार विनोदकुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

अध्यक्ष का अपहरण निंदनीय
संघ के प्रांत संयोजक रमेशचंद दांगी ने कहा कांग्रेस सरकार में गुंडाराज चल रहा है। अध्यक्ष का अपहरण निंदनीय है। समाज इसका पुरजोर विरोध करता है। अपहरणकर्ताओं ने उनकी मूंछे, उखड़ी, कान व सिर के बाल भी उखाड़े। इसके बाद सामूहिक रूप से पीटा, हाथ पैर तोड़े तथा पास के तीन-चार गांव में जुलूस निकाला कर जलील किया गया। इस बीच उनके पुत्रों को जानकारी लगी तो उन्होंने डॉयल १०० को फोन किया लेकिन 3 किलोमीटर दूर भी पुलिस को पहुंचने में कई घंटे लगे।
इसी सारे घटनाक्रम के बाद अपराधी पुलिस की गाड़ी में जसवंतसिंह को बिठाकर चले गए। इससे लगता है पुलिस व अपराधी मिले हैं।

ये की ज्ञापन में मांग
ज्ञापन में मांग कि गई कि अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। संबंधित थाना क्षेत्र के थाना अधिकारी को निलंबित किया जाए।

ये थे मौजूद
ज्ञापन देने के दौरान रमेश दांगी प्रधान संपादक, कैलाश दांगी जिलाध्यक्ष दांगी समाज युवक संघ, फूलचंद दांगी जिला सचिव दांगी युवक संघ जिला आगर, सुभाष दांगी उपाध्यक्ष, प्रदीप दांगी, कमल दांगी, लालचंद दांगी, राजेश दांगी, भगीरथ, जगदीश दांगी, भेरू, सुभाष, प्रेमचंद दांगी, सुरेश दांगी, रामचंद्र दांगी जनपद सदस्य, बाबू दांगी, विष्णु दांगी, दीपचंद दांगी, झालावाड़ जिले से कर्मचारी संघ अध्यक्ष मांगीलाल दांगी, रामप्रसाद दांगी, लालचंद दांगी, रामविलास दांगी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।

होगा किसान सम्मेलन
सुसनेर. जय किसान ऋण माफी योजना के अंतर्गत तहसील स्तरीय किसान सम्मेलन शनिवार को कृषि उपज मंडी सुसनेर में होगा। कृषि विभाग अधिकारी डीके जैन ने बताया किसानों को ऋण माफी व सम्मान पत्रों का वितरण होगा। अतिथि विधायक राणा विक्रमसिंह होंगे।

युवा संकल्प बाइक रैली
सुसनेर. भाजयुमो के तत्वावधान में विधानसभास्तरीय युवा संकल्प बाइक रैली शनिवार को निकलेगी। इसके तहत विधानसभा बूथ मतदान केंद्र से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता केंद्र की भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रचार करते हुए सुसनेर विधानसभा केंद्र पर बड़ा जीन परिसर पहुंचेंगे। लोकसभा चुनाव में बूथ तक युवा मोर्चा को सक्रिय भूमिका में लाने के उद्देश्य आयोजित हो रहे कार्यक्रम की शुरुआत बड़ा जीन से होगी। रैली के माध्यम से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शुक्रवारिया चौराहे पर पहुंचेंगे। यहां समापन होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। जानकारी युवा संकल्प बाइक रैली विधानसभा प्रभारी पवन शर्मा व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लखन सेन ने दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो