script

14 वर्ष की उम्र में इशिका ने कर दिया कुछ ऐसा, स्वागत करने के लिए लग गई भीड़, पूरे शहर में हो रही चर्चा

locationआगराPublished: Mar 12, 2019 03:21:06 pm

इशिका ने कुछ ऐसा कर दिखाया, कि पूरे शहर में उसकी चर्चा हो रही है।

Ishika

Ishika

आगरा। 14 वर्ष की उम्र में शिक्षा के क्षेत्र में तो कई ने नाम किया है, लेकिन शहर की बेटी इशिका ने कुछ ऐसा कर दिखाया, कि पूरे शहर में उसकी चर्चा हो रही है। महज 7 वर्ष की उम्र में पहले हिंदी और फिर अंग्रेजी में राइमिंग यानी तुकबंदी से कविता का सफर शुरू करने वाली आंग्ल भाषी कवयित्री इशिका बंसल 14 वर्ष की उम्र पार करते करते दो कविता संग्रहों के साथ कई महत्वपूर्ण साहित्यिक उपलब्धियां अर्जित कर चुकी हैं। इस क्रम में उसकी शैक्षिक, साहित्यिक उपलब्धियों को दृष्टिगत रखते हुए देश के नामचीन शिक्षा समूह की शाखा जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, आगरा ने इस मेधावी व सृजनशील बिटिया को 3 लाख, 11हजार की स्कॉलरशिप अवार्ड की है। इससे वह अब जीडी गोयंका में नौवीं और दसवीं कक्षा की शिक्षा पूर्णतः निशुल्क प्राप्त करेंगी। स्कूल के नवरत्नों में उसे शामिल किया गया है।
Ishika
मिला सम्मान
स्कूल के प्रिंसिपल पुनीत वशिष्ट के अनुसार अगर इशिका नौवीं व दसवीं कक्षा में भी शैक्षिक व साहित्यिक रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी रख स्कूल व आगरा का नाम रोशन करेंगी, तो उसको आगे की पढ़ाई के लिए भी स्कॉलरशिप अवार्ड की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेटियों की शिक्षा व उनकी नैसर्गिक प्रतिभा को पंख लगाने के लिए जीडी गोयनका स्कूल संकल्पित है। हर वर्ष विभिन्न क्षेत्रों के ऐसे ही प्रतिभाशाली 9 बच्चों को नवरत्न के रूप में यहां निशुल्क शिक्षा दी जाती है।
उत्साहित हैं इशिका
इस अवार्ड से इशिका बहुत उत्साहित हैं। वर्तमान में वो सेंट कॉनरेड इंटर कॉलेज खंदारी में आठवीं कक्षा में अध्यनरत हैं। गौरतलब है कि इशिका सामाजिक-मानवीय सरोकारों पर ज्यादातर कलम चलाती हैं। वह अपनी कविताओं से दुनिया को बेहतर बनाने का ख्वाब साकार करने की कोशिश में जुटी हैं। उसका स्पष्ट मानना है कि नई पीढ़ी को शिक्षित करके व उसके भीतर छिपी रचनात्मकता को बाहर लाकर ही हम दुनिया को सुंदर व बेहतर बना सकते हैं।
ये है इशिका का सपना
सेव वाटर, गुड सिटीजन, इंपॉर्टेंस ऑफ नेचर, सेव ट्रीज, सेव द इन्वायरमेंट, रिस्पेक्ट योर एल्डर्स, डोंट टेल अ लाई, बी एन एक्टर नॉट एक्टर, फॉरगिवनैस, सेव फ्यूल, सेव द गर्ल चाइल्ड, डॉन्ट बी जेलस, बी स्प्रिचुअल, डोंट स्पीक मच सहित वह 90 से अधिक संदेश प्रद कविताएं लिख कर आगरा व देश के जाने-माने कवि-समीक्षकों व संपादकों की सराहना पा चुकी है। इशिका आगे चलकर इंग्लिश ऑथर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो