scriptरात में बिगड़ी किशोरी की तबियत, तो मां को बताई ऐसी बात, कि उड़ गए परिवारीजनों के होश | 14 year old minor girl raped in agra | Patrika News

रात में बिगड़ी किशोरी की तबियत, तो मां को बताई ऐसी बात, कि उड़ गए परिवारीजनों के होश

locationआगराPublished: Dec 13, 2017 07:01:42 pm

थाना सैंया क्षेत्र का है मामला, बालिका के साथ किया दुष्कर्म।

Minor Girl Rape

Minor Girl Rape

आगरा। आधी रात को परिवार के सभी लोग सो रहे थे, तभी अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी। डर से सहमी किशोरी ने अपनी मां को जगाया और बताया कि गांव के ही कुछ युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। ये सुनकर मां रोने लगी। पूरा परिवार जाग गया। किशोरी की बात सुनकर पूरे परिवार के होश उड़ गए। परिजनों ने किशोरी को चिकित्सक से दिखाने के साथ ही मामले की सूचना थाना सैंया पुलिस को दी।
यहां का है मामला
मामला थाना सैंया के गांव सिकंदरपुर का है। यहां की 14 वर्षीय बालिका गांव के बाहर शौच के लिए गयी थी। इसी दौरान दो आरोपी शहीद निवासी ग्राम बीसलपुर व बजीर निवासी ग्राम मुरकिया ने बालिका को जबरन खेत मे खींचकर दुष्कर्म कर डाला। विरोध करने पर दोनों ने बालिका से मारपीट भी की। दुष्कर्म के बाद दोनों आरोपी बालिका को लहुलुहान हालत मे छोड़कर भाग निकले। 7 बजे बालिका घर पहुंची। रात्रि मे बालिका की तबीयत बिगड़ने लगी, तो बालिका ने घटना की जानकारी मां को दी।
थाने पहुंचे परिजन
बालिका की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सैंया अजय कौशल को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने बालिका की निशानदेही के आधार पर एक आरोपी शहीद निवासी ग्राम बीसलपुर को हिरासत में ले लिया। सूचना पर एसपीआरए पश्चिम अखिलेश नारायन सिंह भी मौके पर पहुंचे गए। पीड़ित परिवार को जांच कर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो