scriptशर्मनाक! हवस के दरिंदों ने नाबालिग की रातभर लूटी इज्जत | 15 year girl kidnapped and gangrape in thana khandoli agra | Patrika News

शर्मनाक! हवस के दरिंदों ने नाबालिग की रातभर लूटी इज्जत

locationआगराPublished: Nov 12, 2017 04:23:12 pm

सुरक्षित नहीं है मोदी और योगी सरकार में बेटियां, लहूलुहान हालत में मौत से जूझ रही पीड़िता

up police

gangrape

आगरा। मोदी और योगी सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं है। आगरा में एक बेहद ही शर्मनाक घटना घटित हुई। थाना खंदौली क्षेत्र में हवस के दरिंदों ने नाबालिग किशोरी को पहले अगवा किया और बाद में रात भर उसके साथ दरिंदगी की। परिजनों को लहुलूहान हालत में पीड़ित किशोरी मंदिर की छत से मिली, लेकिन उस दौरान भी दंरिदे उसके साथ ज्यादती कर रहे थे। परिजनों ने जब आरोपियों को पकड़ा, तो वे लोगों को धक्का देकर फरार हो गए। परिवारीजनों ने पीड़ित किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस किशोरी की मेडिकल जांच करा रही है।
किशोरी का रात में किया था अपहरण
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में शनिवार रात को 15 वर्षीय किशोरी शौच करने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के दबंग लड़के किशोरी को बाइक पर बिठाकर अगवा कर ले गए। किशोरी को गांव के बाहर एक मंदिर की छत पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। किशोरी जब काफी देर बाद घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने किशोरी की तलाश शुरू की। नाबालिग किशोरी की तलाश के लिए परिवारीजन रात भर उसे तलाशते रहे। लेकिन, उसका कोई पता नहीं लगा।
फोन पर बात करते मिला युवक, तो हुआ अनहोनी का अंदेशा
परिजनों को रविवार तड़के एक युवक फोन पर बात करते हुए दिखा तो उन्हें कुछ शंका हुई। जब वे मंदिर में गए, तो वहां पर कोई नहीं था। लेकिन परिजनों ने मंदिर की छत पर जाकर देखा, तो वे भौचक्के रह गए। एक युवक किशोरी के साथ बलात्कार कर रहा था। परिजनों ने युवक को दबोच लिया। लेकिन, वो लोगों को धक्का देकर भागने में कामयाब हो गया। वहीं लहुलूहान हालत में पीड़ित किशोरी को परिजन अस्पताल लेकर आए। नाबालिग किशोरी से गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की पड़ताल शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो