script2018 महिला हॉकी विश्व कप में जलवा दिखाएंगी बेटियां, इन बेटियों को भी है बेसब्री से इंतजार | 2018 Women's Hockey World Cup Agra Players Said Team India Won | Patrika News

2018 महिला हॉकी विश्व कप में जलवा दिखाएंगी बेटियां, इन बेटियों को भी है बेसब्री से इंतजार

locationआगराPublished: Jul 20, 2018 05:28:32 pm

आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स ग्राउंड में पसीना बहाती हैं ये खिलाड़ी

hockey

hockey, hockey players, Hockey Ground, sports in jodhpur, sports facilities in jodhpur, jodhpur news

आगरा। एस्ट्रो टर्फ पर सुबह साढ़े बजते ही कोच की सीटी बजते ही शुरू हो जाता है हॉकी का खेल। क्रिकेट, टेनिस और अन्य खेलों से बढ़कर आज हॉकी के दीवानों की संख्या भी बढ़ रही है। 2018 महिला हॉकी विश्व कप में जहां बेटियां अपना जलवा दिखाएंगी वहीं एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में भी हॉकी टीम में जगह बनाने के लिए आगरा की बेटियां जमकर पसीना बहाती हैं। हर किसी के दिल में देश के लिए खेलने की ललक है। आगरा में ट्रेनिंग लेने वाली हॉकी की अटैकर खिलाड़ी कुमारी उपासना हालांकि इस बार टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर सकी है। लेकिन, कोच को उम्मीद है कि जल्द ही उपासना भारतीय टीम में खेलती दिख सकती हैं।
agra spots
हॉकी के दीवानों का अलग ही अंदाज
आगरा के एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में इन दिनों हॉकी की दीवानगी देखी जा सकती है। बारिश का मौसम और सुबह साढ़े पांच बजे का समय हॉकी के लिए मैदान में आने की ललक खिलाड़ियों में देखते ही बनती है। आगरा के स्पोटर्स स्टेडियम में इन दिनों 65 खिलाड़ी रजिस्टर्ड हैं। लेकिन, करीब 55 खिलाड़ी रोजाना प्रैक्टिस करने पहुंच रहे है। कोच अनिरुद्ध गौतम ने बताया कि एस्ट्रो टर्फ पर पिछले डेढ़ साल से हॉकी के खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं। इंडिया टीम के एलीट ग्रुप के लिए भी यहां खिलाड़ी ट्रेनिंग करने पहुंचते हैं। इनमें अटैकर खिलाड़ी उपासना कुमारी ने भी ट्रेनिंग की थी। उपासना को अभी टीम में जगह नहीं मिल सकी। लेकिन, दुनियां की अटैकर खिलाड़ियों में जाने वाली उपासना जल्द ही टीम का हिस्सा होंगी।
खिलाड़ियों को भरोसा जीतेगी इंडिया
एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में आने वाले हॉकी के खिलाड़ियों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि हॉकी विश्व कप में भारत को बड़ी कामयाबी मिलेगी। बता दें कि शनिवार से महिला हॉकी विश्व कप की शुरुआत हो रही है। आगरा के हॉकी प्रेमियों को उम्मीद है कि खिलाड़ी इस बार कप लेकर आएंगे। हॉकी कोच के साथ प्रैक्टिस के लिए आगरा स्पोटर्स स्टेडियम में रोजाना करीब 18 लड़कियां कड़ी प्रैक्टिस कर रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो