scriptBIG NEWS: हथियार लेकर गायब हो गए 42 लाइसेंसी, जारी हुआ नोटिस | 42 licensees disappeared with arms UP Big news | Patrika News

BIG NEWS: हथियार लेकर गायब हो गए 42 लाइसेंसी, जारी हुआ नोटिस

locationआगराPublished: Sep 16, 2019 07:23:29 pm

न्यायालय अपर मजिस्ट्रेट नगर के यहां से ऐसे शस्त्र लइसेंसधारकों के लिए नोटिस जारी किया गया है।

BIG NEWS: हथियार लेकर गायब हो गए 42 लाइसेंसी, जारी हुआ नोटिस

BIG NEWS: हथियार लेकर गायब हो गए 42 लाइसेंसी, जारी हुआ नोटिस

आगरा। ताजमहल के शहर आगरा में बड़ा खुलासा हुआ है। यहां हथियारों के साथ 42 शस्त्र लाइसेंस धारक गायब हो गए हैं। उनका पता नहीं चल पा रहा है। न्यायालय अपर मजिस्ट्रेट नगर के यहां से ऐसे शस्त्र लइसेंसधारकों के लिए नोटिस जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें – प्रदेश अध्यक्ष ने खोला राज, आखिर प्रसपा UP में क्यों करने जा रही इतना बड़ा प्रदर्शन, देखें वीडियो

BIG NEWS: हथियार लेकर गायब हो गए 42 लाइसेंसी, जारी हुआ नोटिस
ये है मामला
दरअसल अपर मजिस्ट्रेट नगर ने 42 ऐसे शस्त्र लाइसेंसधारकों की लिस्ट जारी की है, जिनका पता नहीं लग पा रहा है। इस लिस्ट के माध्यम से बताया गया है कि न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट के यहां शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत सूची में शामिल लाइसेंसधारकों के वाद विचाराधीन है। इनको नोटिस दिया गया, लेकिन पुलिस की आख्या के अनुसार शस्त्रधारकों का पता नहीं लग पा रहा है, जिसके चलते आदेश जारी हुआ है कि 28 सितंबर 2019 तक यदि ये लोग न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष नहीं रखते हैं, तो इनके लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो