scriptएसबीआई बैंक से पांच लाख का कैश ले उड़े दो किशोर | 5 Lac cash Stolen from State Bank Of India | Patrika News

एसबीआई बैंक से पांच लाख का कैश ले उड़े दो किशोर

locationआगराPublished: Apr 25, 2019 06:02:41 pm

खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर अछनेरा थाने का फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।

Bank

एसबीआई बैंक से पांच लाख का कैश ले उड़े दो किशोर

आगरा। किरावली में स्थित एसबीआई बैंक से सरेआम दो किशोर लाखों रुपए की नकदी पार कर ले गए। भीड़भाड़ भरे परिसर में घटना होने से हड़कंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई। वहीं खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर अछनेरा थाने का फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
Bank <a  href=
cash ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/04/25/img-20190425-wa0011_4479080-m.jpg”> ये है मामला

कस्बा किरावली में स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में रोजाना की तरह बैंकिंग कार्य चल रहा था। इसी दौरान सुबह 10 बजे कस्बे का एक व्यापारी अपना कैश जमाकर चला गया। काउंटर पर तैनात कर्मी सतेंद्र कुमार जैन ने उक्त नकदी को अपने पीछे के हिस्से में काउंटर पर ही रख दी। इसी दौरान सीसीटीवी फुटेज के अनुसार 10 बजकर 28 मिनट पर दो किशोर उम्र के लड़कों ने बैंक में प्रवेश किया। इनमें एक लड़का हालातों की निगरानी पर लग गया। जबकि दूसरा लड़का चुपचाप कोशागार के तरफ के दरवाजे को खोलकर सतेंद्र कुमार के काउंटर के पीछे आ गया। चैंबर में घुसकर सतेंद्र को चकमा देकर उसने नकदी से भरा बंडल उठाया और चुपचाप निकल गया। उसके साथ आया लड़का भी उसके पीछे ही परिसर से बाहर निकल गया।
बैंक परिसर में मचा हड़कंप

थोड़ी देर बाद सतेंद्र की निगाह बंडल की जगह पर पड़ी तो उसके होश उड़ गये। अगल बगल के काउंटर पर जानकारी की तो कोई सुराग नहीं मिला। आनन फानन में सीसीटीवी फुटेज खंगाली गयी तो उसमें सारा माजरा निकल आया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर थाना अछनेरा पुलिस पहुंच गई। परिसर का बारीकी से मुआयना करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से जानकारी हासिल की। लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। किशोरों द्वारा उड़ाये गये नकदी के बंडल में पांच लाख रुपये थे। क्षेत्राधिकारी अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि घटना का संज्ञान लिया गया है। खुलासे के लिये टीम गठित कर दी गयी हैं। बैंक प्रबंधन की लापरवाही की भी जांच की जायेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो