Agra One City in Country: एक ही दिन में 7 हजार लोगों ने यहां किया अंगदान, देश के इकलौते शहर का मिला खिताब
आगराPublished: Sep 16, 2023 06:37:40 pm
Agra One City in Country: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख एल मांडविया की मौजूदगी में 7000 लोगों ने एक ही दिन में अंगदान का संकल्प लेकर इतिहास रच दिया है। इतनी बड़ी संख्या में अंगदान का संकल्प लेने वाला आगरा देश का पहला शहर बन गया है।


आगरा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अगुवाई में 7 हजार लोगों ने किया अंगदान।
Agra One City in Country: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल की मौजूदगी में एक कैंप लगाया गया। इसमें एक ही दिन में लगभग 7000 लोगों ने अंगदान करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इसके साथ आगरा देश का पहला ऐसा शहर बन गया। जहां एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने अंगदान करने का संकल्प लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने 100 लोगों को सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आगरा के लोगों ने इतिहास रचा है।