script10 जनवरी राशिफल: इन राशिवालों के लिए बन रहा धनलाभ का बड़ा योग, बदलेगी किस्मत, जानिये सभी राशि का राशिफल | Aaj ka rashifal 10 January dainik horoscope aquarius zodiac sign | Patrika News

10 जनवरी राशिफल: इन राशिवालों के लिए बन रहा धनलाभ का बड़ा योग, बदलेगी किस्मत, जानिये सभी राशि का राशिफल

locationआगराPublished: Jan 10, 2019 09:27:55 am

दैनिक राशिफल, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे।

horoscope

horoscope

Aries (मेष)
प्रयास और दृढ़ता से सभी कार्य संपन्‍न होंगे। आपके व्‍यक्तित्‍व में निखार आएगा। जीवनसाथी के प्रति स्‍नेह बढ़ेगा। व्‍यापार में विस्‍तार से लाभ हो सकता है। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत उत्‍तम।

taurus (वृष)

किसी पुराने मित्र से मिलकर मन अति प्रसन्‍न हो सकता है। परिवार में धार्मिक आयोजन की रुपरेखा बन सकती है। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजी रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे।

gemini (मिथुन)
व्‍यापार में लाभ की स्थितियां प्रबल होंगी। स्‍वास्‍थ्‍य सामान्‍य रहेगा। घर में वातावरण सुखद रहेगा। आध्‍यात्‍म की तरफ झुकाव रहेगा। संतान पक्ष से अच्‍छे समाचार मिलेंगे। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है।

cancer (कर्क)
विद्यार्थियों का ध्‍यान पढ़ाई से भटक सकता है। वरिष्‍ठों से उचित मार्गदर्शन मिलेगा। मौसम परिवर्तन का असर आपके स्‍वास्‍थ्‍य पर पड़ सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी। मित्रों व पत्‍नी का अपेक्षित सहयोग मिलेगा।

leo (सिंह)
आपके कार्यों की सराहना होगी। पुराने मतभेद दूर होंगे। आय में बढ़ोतरी होगी। रुका पैसा मिलेगा। परिजनों के साथ हंसी खुशी के पल बिताएंगे। समाज में मान सम्‍मान मिलेगा। यात्रा शुभ।


virgo (कन्या)
बच्‍चों से संबंधित चिंता दूर होगी। आपकी जीवनशैली में सुधार आएगा। व्‍यापार में मनचाही सफलता मिलेगी। विरोधी परास्‍त होंगे। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। निवेश न करें।

libra (तुला)
आपको शांति व धैर्य की विशेष आवश्‍यकता है। अधिकारियों से मतभेद होने की संभावना है। नकारात्‍मक विचार मन में न लाएं। जीवनसाथी से अच्‍छा तालमेल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्‍छी रहेगी।


scorpio (वृश्चिक)
सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के स्रोतों में बढ़ोतरी होगी। अधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे। आत्‍मविश्‍वास व कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। माता पिता का प्रेम व सहयोग प्राप्‍त होगा। यात्रा शुभ।

sagittarius (धनु)
व्‍यापार में किसी गलत निर्णय से आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। मित्रों की सलाह से महत्‍वपूर्ण कार्य बन सकता है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य सामान्‍य रहेगा।

Capricorn (मकर)
व्‍यापार में नई योजनाओं पर विचार करेंगे। बच्‍चों का व्‍यवहार आपको परेशान कर सकता है। नौकरी में उच्‍च पद की प्राप्ति के योग हैं। सिरदर्द, सर्दी की शिकायत हो सकती है। दांपत्‍य जीवन मधुर रहेगा।

Aquarius (कुंभ)
जाने अनजाने आपके व्‍यवहार से किसी की भावनाआें को चोट पहुंच सकती है। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी रखें। कला व साहित्‍य के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। उच्‍च अधिकारी आपको सहयोग करेंगे।


pisces (मीन)
स्‍वास्‍थ्‍य नरम गरम रहेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च हो सकता है। धर्म, कर्म के प्रति विशेष रुचि रहेगी। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें।
प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा
संजय प्लेस, आगरा
मोबइलः 9219615700

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो