script

12 November 2018 Aaj Ka Rashifal : सोमवार का दिन धनु, कुंभ, मकर, मिथुन, मेष और वृष राशि वालों के लिए बेहद खास, बदलेगी किस्मत

locationआगराPublished: Nov 12, 2018 02:32:03 pm

12 November 2018 Today Daily Horoscope, Aaj Ka Rasifal, शुभ संयोग बदलेगा आपकी किस्मत, धनु, कुंभ, मकर, मिथुन, मेष और वृष राशि वालों को होगा धनलाभ, जानिये सभी राशि का राशिफल

zodiac sign

zodiac sign

Aries (मेष)
कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। किसी काम के लिए आप नए सिरे से कोशिश कर रहे हैं तो उसकी जरूरत नहीं है। जो चीज दूर नजर आ रही थी वो जल्दी ही आपके हाथ आ सकती है। खुद के लिए थोड़ा समय निकाल सकें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ मामलों में आपका मन आपको सही दिशा दिखा देगा। आपके कामों की तारीफ होगी। नौकरी में तरक्की के योग भी बन रहे हैं। पार्टनर से सहयोग मिलेगा।
Taurus (वृष)
निवेश का कोई बहुत ही अच्छा मौका आज आपको मिल सकता है। किसी भी बड़े बदलाव के लिए अपने मन पर भरोसा रखें। सामाजिक मामलों में आज आप सक्रिय हो सकते हैं। बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह जरूर लें। आज आप ऐसा कोई काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ हो सकती है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। अटका हुआ पैसा मिलने से आपका दिल खुश रहेगा। सरकारी काम करने वालों से संबध अच्छे होंगे। किसी परेशान व्यक्ति की मदद आज आप कर सकते हैं। अपना ध्यान रखें। आपको रोमांस के अवसर भी मिल सकते हैं।
Gemini (मिथुन)
कोई पुराना काम आज निपट सकता है। आपकी योजनाओं में बड़ा बदलाव भी होने की संभावना है। आज आप किसी संबंध में समझौता कर सकते हैं। जो भी मामले, समस्याएं, चिंताएं आपके सामने हों उनसे अपना ध्यान हटाने की कोशिश करें। करियर में आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि कुछ महत्वपूर्ण लोगों का ध्यान आपके काम पर है। अपनी खासियत बताने का सही समय है। योजना बनाने का दिन है। योजनाएं बनाएं और आने वाले दिनों में काम पूरे कर लें। व्यापारियों को फायदा हो सकता है। बिजनेस को लेकर दिमाग में लगातार प्लानिंग चलती रहेगी। आपकी इनकम भी अच्छी होगी।
cancer (कर्क)
जो काम आपने सोच रखें हैं, जो कर रहे हैं, वो सही दिशा में हो सकते हैं। काम पर ध्यान लगाने के लिए थोड़ी कोशिश जरूर करें। रोमांस के कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। आपका ध्यान निजी जीवन पर ज्यादा रहेगा। समय पहले से थोड़ा ठीक है। प्रेमी से मिल सकेंगे और घर में बेहतर माहौल रहेगा। बहुत से लोगों का ध्यान आप पर रहेगा।
Leo (सिंह)
आप कला क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो सफल हो सकते हैं, कुछ नया करके भी दिखा सकते हैं। कुछ बहुत रोचक बातों पर आपका ध्यान हो सकता है। रिश्तों को मजबूत बनाने पर बात होगी। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ वक्त गुजारने का मौका मिलेगा। आप हर तरह का विवाद निपटाने में सफल हो सकते हैं।
Virgo (कन्या)
आज आप हर तरह की स्थिति में खुद को संभाल लेंगे। पुरानी किसी समस्या पर नए नजरिए से समाधान निकल जाएगा। परिवार के किसी सदस्य के जीवन में कोई बड़ा बदलाव होने के योग हैं। हर तरह की बातचीत में थोड़ा उदार और विनम्र रहें। मन की भावनाएं जताने में संकोच न करें। जहां भी जाएंगे, लोगों से बातचीत हो सकती है। कोई जिम्मेदारी वाला काम भी आपको मिल सकता है। परिवार के साथ समय बितेगा। संतान का सहयोग मिल सकता है। अपने कामों को अच्छी तरह और जिम्मेदारी से निपटा लें।
Libra (तुला)
पैसे कमाने की होड़ में आगे आने के लिए तैयार रहेंगे। मन प्रसन्न रखें। आपको कहीं से अचानक मदद भी मिल सकती है। पैसा कमाने के कुछ नए मौके भी आपको मिल सकते हैं। कागजी काम जल्दी से निपटा लेंगे। दिमाग तेज चलेगा और लगभग हर समस्या का समाधान आपको मिल सकता है। लोगों की बातें समझने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। कामकाज में आप ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। जमीन-जायदाद का काम करने वाले लोगों को भी फायदा हो सकता है। कोर्ट-कचहरी में सफलता के योग हैं। नए कारोबार की शुरुआत का मन बनेगा।
Scorpio (वृश्चिक)
दोस्तों और भाइयों से तो सहयोग मिलेगा साथ ही अपोजिट जेंडर से आपको फायदा हो सकता है। कुछ ऐसा होगा जो आपने काफी समय से सोच रखा है। कोई पुराना दोस्त आपकी मदद कर सकता है। आपकी इनकम भी बढ़ सकती है। दिन भी अच्छा है। आप जो चाहते हैं, वह काम थोड़ी-सी कोशिश से पूरा हो सकता है। आपका कॉन्फिडेंस और उम्मीदें भी बढ़ी हुई रहेगी। मन की बात किसी को बताने में कोई मौका नहीं जाने दें। दिन भी खुशी से बीतेगा। आज आप से जुड़े लोग अपने कामों में सफल हो जाएंगे।
Sagittarius (धनु)
लोगों की निगाहें आप पर रहेंगी। कोई राज या खास बात आपको पता चल सकती है। दिनभर में कई काम सोचे हुए तरीके से हो जाएंगे और आपको फायदा हो सकता है। आज आपकी इनकम भी बढ़ सकती है। आपके कामों में सटीकता रहेगी। बड़े लोगों और अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। किसी कठिन काम में सहायता मिलने से आपको राहत महसूस होगी। अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभा लेंगे।
Capricorn (मकर)
सितारों के प्रभाव से आप ऐसा कोई काम कर सकते हैं, जिससे आपकी तारीफ होगी। किसी भी नए ऑफर के लिए आप तैयार रहें। पहले ठीक से विचार कर लें, जरूरी समझें तो सलाह कर लें। कोई अच्छी खबर मिलेगी। सामाजिक कामों में सफल रहेंगे। कोई प्रेम प्रसंग भी शुरू हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सरकारी काम करने वालों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। सरकारी कर्मचारियों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी परेशान व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा।
Aquarius (कुंभ)
आपको किए गए कामों से फायदा होगा। गुस्सा कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। किसी दोस्त के अजीब व्यवहार का रहस्य आपके सामने आ सकता है। कुछ लोग अपनी परेशानियों के लिए आपसे राय ले सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार का मौका मिल सकता है। आप किसी को खुश करने के लिए भी पैसा खर्चा कर सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। बिजनेस और नौकरी में सफलता मिल सकती है। आज आपके काम बढ़ सकते हैं।
Pisces (मीन)
आज आप किसी भी सामाजिक या कार्यक्षेत्र से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। शारीरिक स्थिति कमजोर रहने के बावजूद सामाजिक कार्यक्रमों में बहुत अच्छा असर पड़ेगा। नए अनुभव भी आपको मिल सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। कोई नई बात भी आज आपके सामने आएगी। आप वही करें, जो आपका मन कहे। संतान से सुख मिलेगा। मन की बात किसी करीबी से शेयर कर सकते
प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा
संजय प्लेस, आगरा
मोबइलः 9219615700

ट्रेंडिंग वीडियो