script

13 November राशिफल: मेष, वृष, मिथुन, कर्क और सिंह राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए तुला, कुंभ, कन्या, मीन, राशि के क्या कहते हैं सितारे

locationआगराPublished: Nov 13, 2018 07:23:48 am

13 November का राशिफल, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे।

Rashifal 2019

Rashifal 2019

Aries (मेष)
कामकाज में आपकी तारीफ भी हो सकती है। आपके सामने कामकाज बहुत रहेंगे। दिन में थोड़ा समय दोस्तों के साथ बिताने का मौका मिले तो उनके साथ समय जरूर बिताएं। अच्छा काम करेंगे। बड़े लोग और अधिकारियों की नजरों में आपकी अच्छी इमेज बन सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है।
Taurus (वृष)
मन में उठने वाले सवालों के जवाब आपको मिल सकते हैं। गड़बड़ी खत्म हो जाएगी। घर और ऑफिस से सहयोग मिल सकता है। पार्टनर आपको ऐसी सलाह दे सकता है उससे आपको बड़ा फायदा होने केे योग हैं। आपका पूरा ध्यान अपने महत्वपूर्ण कामों पर रहेगा। कई तरह की जिम्मेदारी वाले काम आपके सामने हो सकते हैं। अचानक कोई खास काम आपके दिमाग में आ सकता है। पैसों से जुड़ा फायदा मिल सकता है। उलझा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी काम के लिए होने वाली यात्रा आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
Gemini (मिथुन)
आपका ध्यान परिवार और पैसों से जुड़े मामलों पर रहेगा। सजावट के सामान या कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खरीदने का मन बना सकते हैं। आज आप पुरानी बातों को सुलझाकर आगे बढ़ने की कोशिश करें। आपको दुश्मनों से जीतने के लिए बुद्धि का उपयोग करना चाहिए। आप मीठा बोलेंगे तो ज्यादातर काम निपटा लेंगे।
Cancer (कर्क)
मन को सकारात्मक, शांत और संतुलित रखने की कोशिश करें। परेशानियों की गहराई तक जाकर उसे सुलझाने की कोशिश करेंगे तो उसमें सफल भी हो जाएंगे। अपनी अजीब भावनात्मक स्थिति के बावजूद आप दूसरों की मदद करने में सफल हो सकते हैं। कारोबार में धन लाभ की संभावना बन रही है। किसी नई योजना से भी अचानक फायदा हो सकता है।
Leo (सिंह)
दिमाग तेज चलेगा। दूसरों के कामों के साथ आप अपना मतलब भी पूरा करवा सकते हैं। ऑफिस में आपका एक काम खत्म होगा, तो दूसरा सामने आ जाएगा। चाहने वाले लोगों की मदद करेंगे। उनकी खातिर कुछ त्याग भी आपको करना होगा। माता से लगाव बढ़ेगा। अच्छे समय का इंतजार करें। नई योजनाएं बनाएंगे। खुद को तनाव मुक्त करने के लिए कोशिश भी करेंगे।
Virgo (कन्या)
नए विचारों और तरीकों से आपके काम निपट सकते हैं। इसमें आपको फायदा भी हो सकता है। आप अपनी बात इतने कलात्मक ढंग से रखेंगे कि सुनने वाले आपसे सहमत हो सकते हैं। परिवार के कई मामलों पर ध्यान देना होगा। परिवार को आपकी मदद की जरूरत है। निवेश के लिए समय ठीक है। दाम्पत्य जीवन भी ठीक-ठाक ही रहेगा। बड़े फैसलों में अनुभवी लोगों की सलाह लें।
Libra (तुला)
इससे आपको धन लाभ हो सकता है। कम मेहनत में भी ज्यादा पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। पैसों के कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। किस्मत के भरोसे होने वाले रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। दूसरों की भावनाओं को लेकर संवेदनशील रहेंगे, तो अच्छा है। आपका आत्मविश्वास और बढ़ सकता है। बिगड़े रिश्तों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मामलों को आज ज्यादा समय देना होगा। सुखद और फायदेमंद यात्रा के योग बन रहे हैं। फैसले लेने की ताकत और हिम्मत बढ़ेगी। नए लोगों से कॉन्टेक्ट बनेंगे।
Scorpio (वृश्चिक)
प्रेमी या जीवनसाथी को समय जरूर दें। परिवार और पैसों से जुड़े मामलों पर आपको खास ध्यान देना पड़ेगा। आपके मन में कोई भी संदेह हो तो, वो साफ हो जाएगा। नजदीकी लोगों को आपकी कितनी जरूरत है, आज आपको पता चल जाएगा। आज हर चीज आपके सामने आ जाएगी। खुद को नियंत्रण में रखें। गुप्त विद्याओं में इंटरेस्ट बढ़ेगा।
Sagittarius (धनु)
आपको फिर से कुछ नया सोचना चाहिए। परिवार पर ध्यान देंगे। संतान के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। आज आप थोड़ा आराम कर लें, तो अच्छा रहेगा। कोई कुछ भी सोचे या कहे, आप वही करें, जो आपकी नजर में ठीक हो। आप मेहनत ज्यादा करेंगे और आपको उसका फायदा भी मिल सकता है।
Capricorn (मकर)
कोई नया प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। नया काम भी शुरू हो सकता है। बेरोजगारों के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे। आज आप नए लोगों से जुड़ेंगे। किस्मत का साथ भी आज आपको मिल सकता है। कार्यकुशलता बढ़ेगी। अपने संबंधों से आप हर काम निपटा लेंगे। जिस प्रोजेक्ट पर आप काफी मेहनत करेंगे, उसका फायदा भी मिल सकता है। जो काम सामने हो वो निपटा दें। आपके बोलने के तरीके से ही लोगों पर आपका असर पड़ सकता है। पैसों की स्थिति पर विचार करना होगा। आपका कारोबार भी बढ़ सकता है।
Aquarius (कुंभ)
दाम्पत्य जीवन में सुख मिल सकता है। परिवार के साथ किसी खास मामले पर सलाह हो सकती है। कारोबार और नौकरी में मेहनत ज्यादा होने के योग बन रहे हैं। आपको फायदा भी होगा। कोई खास बात शेयर करने या किसी से सलाह लेने के लिए दिन अच्छा है। आप ऐसे लोगों के साथ रहेंगे, जो आपके लिए मददगार हो सकते हैं। बहुत से लोग आपके विचारों और बातों से भी सहमत हो सकते हैं। जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा आप भी अपने कामों में आगे बढ़ते जाएंगे। आपको एक साथ कई तरह के काम करने पड़ सकते हैं। जिन लोगों से मिलेंगे, उनसे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। ऑफिस या फील्ड में नई योजनाएं आपके सामने आ सकती हैं।
Pisces (मीन)
अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। संतान से सुख मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जो भी काम सामने आए उसे पूरा मन लगा कर निपटाने की कोशिश करें। आप दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए बहुत उत्सुक रहेंगे। भविष्य के लिए कुछ योजनाएं भी बना सकते हैं। किसी के प्रति आकर्षित भी हो सकते हैं।
प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा
संजय प्लेस, आगरा
मोबइलः 9219615700

ट्रेंडिंग वीडियो