scriptआज नौकरी वालों के लिए बन रहे शुभ योग, जानिये कैसे रहेगा आज का दिन | Aaj ka rashifal 14 october dainik horoscope aquarius zodiac sign | Patrika News

आज नौकरी वालों के लिए बन रहे शुभ योग, जानिये कैसे रहेगा आज का दिन

locationआगराPublished: Oct 14, 2018 10:34:05 am

रविवार का दिन इन राशि के जातकों के लिए सुख समृद्धि से भरा रहेगा।

Aaj ka rashifal

Aaj ka rashifal

रविवार का दिन इन राशि के जातकों के लिए सुख समृद्धि से भरा रहेगा। आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जिन समस्याओं से परेशान थे, उनसे निपटने में आसानी होगी। जानिये क्या कहते हैं आज आपके सितारे, कैसा गुजरेगा आज का दिन।
Aries (मेष)
काम से जुड़ी प्लानिंग भी पूरी होने की संभावना है। आपके काम होंगे और उसका फायदा मिल सकता है। करियर में आपको जल्दी ही कुछ अच्छे मौके मिलने के योग हैं। आपकी एकाग्रता बढ़ सकती है। आप कल तक जिस समस्या से परेशान थे, उसे भी निपटा सकते हैं। पैसों की समस्या पहले से कुछ कम हो जाएगी। आपकी स्थिति पहले से थोड़ी सुधर सकती है। कॉन्फिडेंस भी बढ़ सकता है। आप सोचे हुए काम भी पूरे करने की कोशिश करेंगे। प्रेमी से मुलाकात और बातचीत होने के योग भी बन रहे हैं। किसी को आपसे ज्यादा ही भावनात्मक मदद की जरूरत हो सकती है।
Taurus (वृष)
किसी पुरानी समस्या का समाधान हो सकता है। दोस्त या प्रेमी से आप कोई वादा भी कर सकते हैं। कई लोग आपकी देखा-देखी कर सकते हैं। आज आप किसी की अलग ढंग से मदद कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आपको भी हर संभव मदद मिल सकती है।

Gemini (मिथुन)
ऑफिस में आपके दिए सुझावों पर भी गौर किया जाएगा। नए काम धंधे पर विचार करने के लिए दिन अच्छा है। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। आपके साथ जो समस्याएं पिछले कुछ समय से चली आ रही थीं, वे खत्म हो सकती है। समय के साथ उलझे हुए मामले भी सुलझ सकते हैं।
Cancer (कर्क)
नौकरी और बिजनेस में आपके साथ कुछ अच्छी घटनाएं होने के योग हैं। जिनसे आपको फायदा होगा। नए लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। इससे आपको धन लाभ हो सकता है। धन और भावनाएं दोनों आपके लिए खास हो सकते हैं। आज होने वाले बदलाव आपके फेवर में होंगे। तनाव और टकराव जितना टालेंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा। हर मामले पर खुले मन से विचार करें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप कुछ चुनौतियों का व्यावहारिक समाधान भी निकाल सकते हैं।
Leo (सिंह)
आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। नौकरी या धंधे में उन्नति के लिहाज से भी दिन काम का हो सकता है। आज के कामकाज आपकी तरक्की में जुड़ सकते हैं। आपको जरूरी मामलों पर पार्टनर से राय लेनी चाहिए। पिता से आपके संबंध ठीक हो सकते हैं। माता-पिता की सेहत का भी ध्यान रखें।
Virgo (कन्या)
आज आप एकाग्रता रखें। बहुत से पेंडिंग काम निपटाने की कोशिश आप कर सकते हैं। जिस पर समय भी देना होगा और ऊर्जा भी लगेगी। मौका मिले, तो थोड़ा समय अकेले रहने की कोशिश करें। घर के सामानों की खरीददारी हो सकती है। बाहरी यात्राएं करने के योग बन रहे हैं। आपका पैसा भी यात्राओं में लग सकता है। नए कामकाज की योजना भी बना सकते हैं।
Libra (तुला)
जेब में ज्यादा पैसे न होने पर भी आपके काम पूरे हो सकते हैं। मेहनत का फल भी मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि की कोशिशों में आज आप कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप सफल हो जाएंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले को लेकर कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। मकान या दुकान पर धन लाभ के योग बन रहे हैं। हर काम दिल खोलकर करें। नए अंदाज से करें तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। कोई भी काम शांति से करें।
Scorpio (वृश्चिक)
ज्यादातर मामलों में आपके लिए दिन शुभ रहेगा। आपकी लाइफ में कुछ नया बदलाव हो सकता है। जो काम अभी तक बंद था, वह अचानक शुरू हो सकता है। आज होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आप जितने लोगों से मिलेंगे, जितने लोगों के साथ आपकी बातचीत होगी, आप उतने ही सफल हो सकते हैं। कोई अनुभवी या बुजुर्ग आपको सही सलाह दे सकता है।
Sagittarius (धनु)
जीवनशैली में थोड़े बदलाव हो सकते हैं। चिंताएं छोड़ें, विश्वास रखें और आगे बढ़ें। पुरानी कोई बात भूलने में ही फायदा हो सकता है। नए कामों की योजनाएं बनेंगी। आसपास और साथ वाले लोगों से भी सहयोग मिलेगा। दिन अच्छे से निकल जाएगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
Capricorn (मकर)
आज आप काम की बातें ही ज्यादा करेंगे। जहां तक संभव हो, अपनी सोच और व्यवहार सकारात्मक रखें। आपका पॉजिटिव व्यवहार परिस्थितियों को भी सकारात्मक बना सकता है। आज आपको कुछ नए अनुभव हो सकते हैं। लचीला व्यवहार रखेंगे, तो आगे बढ़ने में आपको सफलता मिल सकती है। आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। अधिकारियों से बातचीत और बिजनेस के सौदों में आप गंभीर हो सकते हैं।
Aquarius (कुंभ)
करियर में उम्मीदें और संभावनाएं रहेंगी। जिस चीज के लिए आप काफी समय से कोशिश करते आ रहे थे, उसमें सफलता की पूरी संभावना है। रुकावटें खत्म हो सकती हैं। आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। पैसों के कुछ मामलों में तनाव या दबाव कम हो सकता है। स्थिति में सुधार होने के योग हैं।
Pisces (मीन)
हर काम के लिए आज आपको शारीरिक और मानसिक तौर से तैयार रहना होगा। प्रेमी और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत हो सकते हैं। अनबन भी खत्म हो सकती है। मामले सुलझ सकते हैं। आप कोई नया काम करेंगे या चलते काम को ही नए तरह से करने की कोशिश करेंगे। खुद अनचाही स्थिति खत्म कर सकते हैं। इनकम के मामले में रुकावटों का डर खत्म होने के योग बन रहे हैं। काम-धंधा बढ़ाने के लिए मेहनत की है तो उसके अच्छे नतीजे भी मिल सकते हैं।
प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा
संजय प्लेस, आगरा
मोबइलः 9219615700

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो