scriptAaj Ka Rashifal : मीन और कुंभ राशि के लिए भारी हो सकता है आज का दिन, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | Aaj ka rashifal 18 july dainik horoscope aquarius zodiac sign dates | Patrika News
आगरा

Aaj Ka Rashifal : मीन और कुंभ राशि के लिए भारी हो सकता है आज का दिन, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Today Horoscope 18 July 2018 : जानिए आज क्या कहते है आप के सितारे, किस राशि के जातक को होगा आर्थिक लाभ और किसका होगा नुकसान

आगराJul 18, 2018 / 01:20 pm

Bhanu Pratap

rashifal news, horoscope news, Agra news, Latest news, Agra news in hindi,agra ki news, today rashifal news

rashifal

आगरा। आज है 18 जुलाई, 2018। दिन है बुधवार। आज का दिन मीन और कुंभ राशि वालों के लिए भारी हो सकता है। वाणी पर संयम रखेंगे तो लाभ होगा। कैसा रहेगा आपका दिन। क्या कहती है आपकी लवलाइफ। कार्यक्षेत्र में मिलेगी पदोन्नति या व्यापार में होगा मुनाफा। काम बनेंगे या बिगड़ेंगे। व्यापार में लाभ होगा या नहीं। धन मिलेगा या जाएगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

aries (मेष)
आपका मनोबल और प्रभाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में तारीफ होगी, सकारात्मकता बढ़ सकती है। इन दिनों में आर्थिक फायदा होगा। काम भले ही कम हो, लेकिन योजनाएं लंबी बनेंगी। नए संपर्कों से नौकरी में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आनंद और खुशियों के अवसर सप्ताह के आखिरी में मिलेंगे। नए काम की योजनाएं बनेंगी। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। यात्राओं के योग बन रहे हैं। संतान से अच्छी खबर भी मिल सकती है।

taurus (वृष)
आपको आसपास के लोगों से फायदा होगा। इन दिनों में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। आपके कामों की तारीफ हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। इन दिनों में चंद्रमा गोचर कुंडली के पराक्रम भाव से शुरू होकर पांचवें भाव तक जाएगा। नए करियर के बारे में सलाह करेंगे या सलाह देंगे। नौकरी बदलने का इरादा छोड़ दें।

gemini (मिथुन)
किसी समस्या में करीबी इंसान आपकी मदद कर सकता है। इससे आपका नजरिया बदल सकता है। खुद को अकेला न समझें, कोई न कोई आपकी मदद जरूर करेगा। इन दिनों में आप दूसरों की काफी मदद भी कर सकते हैं। पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। नए लोगों से दोस्ती होगी। आपको अपनी प्लानिंग में बदलाव करने पड़ेंगे। संतान की सेहत को लेकर लापरवाही न करें। नए विचारों से अधिकारियों को सहमत करवाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। किसी खास इंसान से संबंधों में खींचतान भी हो सकती है। भूमि, भवन, वाहन से फायदा हो सकता है। यात्राएं होंगी। धन लाभ के योग भी है। बिजनेस करने वालों के लिए यह सप्ताह शुभ है।

cancer (कर्क)
शुरुआत में चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेगा और गोचर कुंडली के तीसरे घर तक जाएगा। अचानक होने वाली घटनाओं से कुछ लोगों के साथ आपके संबंधों पर गहरा असर पड़ेगा। आपके संबंध और अच्छे हो जाएंगे। बिजनेस में फायदा हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले भी आपके फेवर में होंगे। लाभ होने के योग बन रहे हैं। समस्याओं को आप आसानी से हैंडल कर लेंगे।

leo (सिंह)
लोन संबंधित अटके मामले सुलझ सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत खर्चे से हो सकती है। किसी के साथ पिछले दिनों हुई गलतफहमी या समस्या खत्म हो सकती है। किसी बात को लेकर आपके मन में एक साथ कई तरह के संदेह हो सकते हैं। ज्यादा पैसा खर्चा हो सकता है।

virgo (कन्या)
इस सप्ताह आपको हाथों-हाथ फैसला करने से बचना होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। इन दिनों में आपको उन लोगों से भी तारीफ मिलेगी, जो वास्तव में बहुत महत्वपूर्ण हैं। अनिश्चितता का माहौल खत्म हो सकता है। मनचाही सफलता, रुका हुआ पैसा और मानसिक संतोष मिलेगा। मान-सम्मान भी बढ़ेगा। अपनी सेहत पर ध्यान दें। करियर में एकदम आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। किसी नई योजना पर काम शुरू करेंगे और सफल हो जाएंगे।

libra (तुला)
अपनी बात से कार्यक्षेत्र में साथ वाले लोगों को सहमत कराने में आप सफल रहेंगे। नए और रचनात्मक क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। घर-परिवार और नौकरी की उलझनें परेशान कर सकती हैं। इस सप्ताह आप खुद को बंधा हुआ भी महसूस कर सकते हैं। उतार-चढ़ाव भरा समय हो सकता है।

scorpio (वृश्चिक)
कुछ काम मन मार कर भी करने पड़ेंगे। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन आने वाले कई दिनों के लिए आपका खर्चा बढ़ सकता है। सप्ताह के आखिरी दिनों में रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। इन दिनो में कोई नया प्रस्ताव आपको मिल सकता है। पुराने रुके हुए काम सप्ताह की शुरुआत में पूरे हो सकते हैं। सप्ताह के बीच में नए कामों की योजनाएं बन सकती हैं। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में भी अचानक फायदा हो सकता है। सेहत के मामले में समय अच्छा है।

sagittarius (धनु)
आपको छिटपुट तनाव से मुक्ति मिलेगी। चल रही समस्याओं से निपटकर आगे की योजना बनाएंगे। इन दिनों में पुरानी बातों में न खोए रहें, बल्कि भविष्य पर ध्यान दें। इस सप्ताह का समय आपके लिए बड़ा काम करने का है। इन दिनों में नियमित काम से हटकर कुछ नया करने की इच्छा हो सकती है। जो योजना आपने बनाई थी उस पर इन सात दिनों में काम शुरू कर दें। मेहनत भी ज्यादा हो सकती है। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सप्ताह के बीच में साझेदार से अनबन होने के योग हैं। इस सप्ताह परिवार में खुशियों का वातावरण बनेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें, मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।

capricorn (मकर)
पैसों से जुड़े बड़े फैसले लेने में सावधानी रखें। आप आराम करने के मूड में रहेंगे। परिवार और जीवनसाथी के कामों में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक लाभ भी होगा। सप्ताह में बीच में कोई चिंताजनक स्थिति बन सकती है। कामकाज धीमी गति से होगा। सेहत संबंधी समस्या भी होने के योग हैं। एसिडिटी और पेट के रोग हो सकते हैं। मेहनत ज्यादा हो सकती है। पारिवारिक काम के लिए समय निकालना पड़ेगा।

Aquarius (कुंभ)
परिवार, समाज और ऑफिस किसी जगह आपकी डिमांड बढ़ सकती है। इन दिनों में आपके सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। नई योजनाएं बनेंगी। समय के साथ-साथ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। काम पूरे होंगे। बिजनेस बढ़ेगा। आपका कोई काम साझेदारी का है तो उससे भी फायदा हो सकता है। जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। ऑफिस या आसपास के लोगों से सम्मान और तारीफ मिलेगी।

pisces (मीन)
आपको किसी करीबी इंसान से मदद मिल सकती है। वर्तमान समस्याओं से बाहर निकालने का रास्ता मिल सकता है। बिगड़ती बातें संभल जाएंगी। लंबे चलने वाले मामलों में समझौता हो सकता है। थोड़ा समझौता करके आप स्थिति को काफी हद तक संभाल लेंगे। परेशानी और आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। कोई नया काम सावधानी से शुरू करें।

आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते हैं।
प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा

संजय प्लेस, आगरा

मोबाइलः 9219615700

Top of Form
Bottom of Form

Home / Agra / Aaj Ka Rashifal : मीन और कुंभ राशि के लिए भारी हो सकता है आज का दिन, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो