script18 March Rashifal: सूर्य देव के राशि परिवर्तन से मेष, मीन, धुन, कुंभ राशि को बड़ा धनलाभ का योग, जानिये क्या है आपका राशिफल | Aaj ka rashifal 18 March dainik horoscope aquarius zodiac sign | Patrika News

18 March Rashifal: सूर्य देव के राशि परिवर्तन से मेष, मीन, धुन, कुंभ राशि को बड़ा धनलाभ का योग, जानिये क्या है आपका राशिफल

locationआगराPublished: Mar 17, 2019 09:37:29 pm

18 मार्च सोमवार का राशिफल, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Rashifal

Rashifal

Aries (मेष)

आय व्‍यय का संतुलन बनाकर चलें। व्‍यापार के लिए यात्रा फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक स्थिति डांवाडोल रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। समाज में उच्‍च पद व प्रतिष्‍ठा प्राप्‍त हो सकती है।

Taurus (वृष)

व्‍यापार, कारोबार में अच्‍छी सफलता‍ मिलने के आसार हैं। आय के स्रोत बनेंगे। बच्‍चों का मार्गदर्शन करेंगे। दांपत्‍य जीवन सुखमय रहेगा। वित्‍तीय पक्ष मजबूत रहेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा।


Gemini (मिथुन)
क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। व्‍यापार व नौकरी में अधीनस्‍थ लोगों के साथ मतभेद दूर होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। नवीन वस्‍त्र, आभूषण क्रय करने का मन बनेगा।


Cancer (कर्क)
पैसों की समस्या भी खत्म हो सकती है। किसी सामाजिक प्रोग्राम में आप शामिल हो सकते हैं। कोई भी फैसला सोच-समझकर करना होगा। बिजनेस में सहयोग और फायदे के योग बन रहे हैं। विवादों से बचने की कोशिश करें। नौकरी में साथियों का सहयोग मिल सकता है।

Leo (सिंह)

खर्च की अधिकता बन सकती है। शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। व्‍यापार में मंदी हाे सकती है। शत्रु परास्‍त होंगे। मित्रों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। प्रवास शुभ। अधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे।


Virgo (कन्या)
स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याओं को नजर अंदाज न करें। नई संस्‍थाओं से जुड़ने के अवसर मिलेंगे। अपनी काबिलियत व क्षमता का भरपूर उपयोग करेंगे। कोर्ट कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में आ सकते हैं।


Libra (तुला)
दिनचर्या व्‍यस्‍त रहेगी। कोई प्रिय वस्‍तु या कीमती सामान के गुम या चोरी होने की संभावना है। सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा। नौकरी में परिवर्तन या स्‍थानांतरण संभव है। रुका धन मिल सकता है। निवेश लाभदायक।

Scorpio (वृश्चिक)

गहरी सूझ से पारिवारिक विवादों में तालमेल बनाएंगे। वित्‍तीय स्थिति सुदृढ़ रहेगी। अधिकारी आपके काम से प्रसन्‍न रहेंगे। मित्रों के साथ अधिक समय व्‍यतीत होगा।आय के नए स्रोत बनेंगे। सेहत सामान्‍य।

Sagittarius (धनु)

सकारात्‍मक सोच आपके लिए हितकर साबित होगी। आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा। दूसरों की मदद के लिए तत्‍पर रहेंगे। कोई शुभ समाचार प्राप्‍त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजनों का अानंद लेंगे।

Capricorn (मकर)
खानपान में अति उत्‍सुकता के प्रति सतर्क रहें। परिवारजनों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। व्‍यवसाय में प्रतिस्‍पर्धा बढ़ने से कुछ चिंता हो सकती है। ईश्‍वर के प्रति आस्‍था बढ़ेगी।

Aquarius (कुंभ)
स्‍वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। समाज में आपका वर्चस्‍व बढ़ेगा। वाहन में खराबी आ सकती है। किसी महिला मित्र का कार्य में सहयोग मिलेगा। किसी अप्रिय समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा शुभ।

Pisces (मीन)

संतान की उच्‍च शिक्षा पर ध्‍यान देंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आध्‍यात्‍म व दर्शन के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। पति पत्‍नी के बीच सामंजस्‍य बना रहेगा। निवेश सलाह लेकर करेंगे तो लाभ होगा।
प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा
संजय प्लेस, आगरा
मोबइलः 9219615700
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो