script24 जनवरी 2019 राशिफलः गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा से पाप कर्मो से मुक्ति, जानिए राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन | Aaj ka rashifal 24 january dainik horoscope aquarius zodiac sign dates | Patrika News

24 जनवरी 2019 राशिफलः गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा से पाप कर्मो से मुक्ति, जानिए राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन

locationआगराPublished: Jan 24, 2019 12:23:52 pm

24 January 2019 Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal, Dainik Rashifal, आज गुरुवार 24 जनवरी 2019 को कर्क राशि वालों के लिए धार्मिक यात्रा का योग, जानिए सभी राशियों का राशिफल ।

Daily Rashifal

28 august ka rashifal

आज गुरुवार है। 24 जनवरी, 2019। भगवान विष्णु की पूजा का विशेष दिन। भगवान विष्णु की पूजा से पापकर्म नष्ट होते हैं और खराब ग्रह भी शांत होते हैं। कर्क राशि वालों को धार्मिक यत्रा पर जाने का योग बन रहा है। सिंह राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। हम आपको बता रहे हैं कि अन्य राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
Aries (मेष)
जीवनसाथी का सम्मान करेंगे। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। व्यावसायिक गतिविधियां तेज होंगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।


Taurus (वृष)
वित्तीय मामलों में आप संपन्न रहेंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। उच्चाधिकारी आपसे अच्छे बने रहेंगे। समाज की गतिविधियों में सक्रियता से हिस्सा लेंगे। निवेश करने से पहले वरिष्ठों की सलाह लें।


Gemini (मिथुन)
कोई भी काम हो आप धैर्य रखें। आपको हर तरफ से मदद मिल सकती है। जो काम आपको कठिन या असंभव लग रहा था और आप हिचकिचा रहे थे वो आसानी से हो जाएंगे। आप जो कोई गूढ़ बात जानते समझते हैं, वह आपके लिए बहुत कारगर भी साबित हो सकती है। लोग सलाह मांगने के लिए आपके पास आ सकते हैं।


cancer (कर्क)
परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनेगी। किसी से उपहार मिल सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई अप्रिय सूचना मिल सकती है। निवेश न करें।


Leo (सिंह)
मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में समय बीतेगा। व्यापार व नौकरी सामान्य रहेंगे। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ रहेगा। रुका पैसा मिलेगा। भूमि, भवन के काम बनेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे।


Virgo (कन्या)
अधिकारियों या बड़े लोगों से खास मामलों पर बातचीत हो सकती है। सोचे हुए कुछ काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। आप खुद को संभाल लें। नौकरी, बिजनेस या किसी आदत में बदलाव होने के योग हैं।


Libra (तुला)
प्रतिस्पर्धी आपको पीछे छोड़ने की कोशिश करेंगे। किसी पर भी अधिक विश्वास न करें। यात्रा के दौरान किसी गलत व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। परिजनों का महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। वाद विवाद से दूरी बनाए रखें।


Scorpio (वृश्चिक)
माता पिता की सेवा सुश्रुषा का भाव में रहेगा। राजनीति में आपकी रुचि बढ़ेगी। समाज में मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आकस्मिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी।


Sagittarius (धनु)
पारिवारिक मसलों को शांतिपूर्ण तरीके से हल करेंगे। मित्रों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। रोजी, रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। नया वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है।


Capricorn (मकर)
पति पत्नी के रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। चल संपत्ति में इजाफा हो सकता है। अतिरिक्त आय के साधन सुलभ होंगे। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में सराहना मिल सकती है।

Aquarius (कुंभ)
स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव हो सकता है। व्यापार में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेगा। परिश्रम व आत्मविश्वास से कार्य बनेंगे। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।


Pisces (मीन)
खर्च की अधिकता को पूर्ण करने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। निवेश सोचसमझकर करें। खानपान संतुलित रखें। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है।

आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते हैं।

प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा (गुरु)

संजय प्लेस, आगरा

9219615700

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो