script24 मार्च राशिफल: इन पांच राशियों के लिए बड़ा धनलाभ का योग, पढ़िये सभी राशि का राशिफल | Aaj ka rashifal 24 March dainik horoscope aquarius Big Predictions | Patrika News

24 मार्च राशिफल: इन पांच राशियों के लिए बड़ा धनलाभ का योग, पढ़िये सभी राशि का राशिफल

locationआगराPublished: Mar 24, 2019 07:42:47 am

Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh or Meen Rashi का राशिफल।

Rashi

Rashi

Aries (मेष)

बहुत दिनों से रुका काम आज शुरू हो सकता है। छिटपुट परेशानियां खत्म होने की संभावना है। कामकाज में मन लगने से कारोबार या नौकरी में आगे बढ़ सकते हैं। आसपास के कुछ लोग आपके भरोसे हो सकते हैं। परिवार के साथ आपकी आत्मीयता बढ़ सकती है।
*Taurus (वृष) *

आज दोस्तों को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। कुछ खास रिश्तों में मजबूती आ सकती है। परिवार में किसी के जन्म या विवाह तय होने की सूचना मिल सकती है। आज आप कोई अच्छी योजना बनाने में सफल हो सकते हैं।
*Gemini (मिथुन) *

कोई भी बड़ा काम करने से पहले एक बार अच्छे से सोच लें। बिजनेस में आने वाली परेशानियों से निपटने की कोशिश करें। आज आप रोमांटिक विचारों में खोए रह सकते हैं। परिवार के लोगों की मदद मिल सकती है। नजदीकी रिश्ते आपके लिए बहुत खास हो सकते हैं। करीबी लोगों के मन में क्या चल रहा है, इसका अंदाजा भी आपको हो जाएगा।
*Cancer (कर्क) *

किसी दोस्त से आपकी मुलाकात कारगर साबित हो सकती है। आज नौकरी या कारोबार में कोई आपको ऐसी सलाह दे सकता है जिससे आपका समय बदल जाएगा। ज्यादातर मामले आज आसानी से निपट सकते हैं। किसी बड़े या महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात का अच्छा मौका आज आपको मिल सकता है। सोच-समझकर काम करना होगा।
*Leo (सिंह) *

कारोबार में फायदा होने के योग हैं। उत्साह भी रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कुछ लोग भी आपकी तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आज आप निवेश के कुछ मामलों को गहराई से समझने की कोशिश कर सकते हैं। वर्तमान नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कोई नई नौकरी भी मिल सकती है। आपको अपनी बुद्धि से बिजनेस, नौकरी या प्रोफेशन में फायदा मिल सकता है। ईमानदारी रखें। किसी से सलाह लेंगे, तभी समस्या सुलझ सकती है।
virgo (कन्या)

किसी पुराने काम का नतीजा आज आपके फेवर में हो सकता है। नया काम शुरू करने का मन बना रहे हैं तो शुरू कर सकते हैं। ज्यादातर मामलों में आप समझौते का मन बना कर चलें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती हैं। किसी भी काम को करने के पहले दोस्तों और अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।
*Libra (तुला) *

किस्मत का साथ मिलने से फायदा हो सकता है। लोगों की नजरों में आपकी इज्जत बढ़ सकती है। नौकरी बदलने का विचार दिमाग से निकाल दें। नौकरीपेशा लोगों को कुछ नए और बेहतर मौके मिल सकते हैं। आज कामकाज ज्यादा हो सकता है।
scorpio (वृश्चिक)

करियर में कोई बिल्कुल ही नया ऑफर आपको मिल सकता है। बचा हुआ काम निपटाने पर पूरा ध्यान दें। कोई भी मामला सकारात्मक रहकर निपटाने की कोशिश करें। दिन ठीक-ठाक है। कोई सकारात्मक विचार आपको सहारा दे सकता है। सोचे हुए काम या प्लानिंग में आप खुद बदलाव कर सकते हैं।
*Sagittarius (धनु) *

कामकाज में तेजी हो सकती है। अपना व्यवहार जितना लचीला रखेंगे, उतना ही फायदा आपको मिल सकता है। आप किसी के लिए बहुत मददगार भी साबित हो सकते हैं। भावनात्मक तौर पर आप लोगों को सहारा दे सकते हैं। आपके मन में कई अच्छे विचार भी आ सकते हैं। पुरानी बातें याद करके आप खुश हो सकते हैं।
*Capricorn (मकर) *

कारोबार में फायदे की स्थिति बन सकती है। नए लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। लंबी योजनाओं की बजाए सिर्फ काम पर ध्यान दें। जीवनसाथी और संतान आपके लिए मददगार हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मामले पर भी विचार हो सकता है। आसपास के कुछ लोग आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे।
*Aquarius (कुंभ) *

अपने लिए आगे का रास्ता आप खुद ही बनाने की कोशिश करेंगे। कोई अधूरा काम निपटाने में सफलता मिल सकती है। दोस्तों से ही आपको किसी नए बिजनेस या निवेश के बारे में जानकारी मिल सकती है। अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। दूसरों की मदद करने से भी आपको संतुष्टि मिल सकती है। रिश्तों के विवाद सुलझने के योग बन रहे हैं।
*Pisces (मीन) *

इसका उपयोग सोच-विचार कर ही करें। करियर में प्रगति का मौका मिल सकता है। ऑफिस में आप आने वाले दिनों की तैयारियों में लगे रह सकते हैं। कोशिश करेंगे, तो सब सुलझ भी सकता है। घर-परिवार के मामलों में आप वही करें, जो आपका मन कहता हो। अपनी जिम्मेदारियों पर भी आपको ध्यान देना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो